फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Commits Suicide Shared Her Last Video On Instagram

Akanksha Dubey Suicide: मौत से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था ये आखिरी वीडियो, दिख रहीं थीं काफी खुश

Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
सार

Actress Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का फंदे पर लटकी मिली हैं। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना इलाके के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akanksha Dubey  Commits Suicide Shared Her Last Video On Instagram
आकांक्षा दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। रविवार को फंदे पर लटकी हुई पाई गईं। अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के भदोही में आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को हुआ था। आकांक्षा दुबे जनपद के चौरी थाना इलाके के परसीपुर की निवासी थीं। आकांक्षा दुबे को छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो पोस्ट करती थीं। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की रात को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मायानगरी मुंबई से की थी। हालांकि आकांक्षा के माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे, लेकिन उनका छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था। 

आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें वो भोजपुरी गाना 'करिहइया ये गोरी हिलोर मारे' पर डांस करती नजर आ रही हैं और काफी खुश भी दिख रही हैं। 



इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी शायरी वाली स्टोरी

आकांक्षा दुबे ने करीब 23 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड की थी। शायरी यह थी कि - के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं..।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed