{"_id":"6455ec0bb8ddc2462a008036","slug":"akanksha-dubey-hearing-on-samar-singh-s-bail-application-today-akanksha-dubey-is-in-jail-in-the-death-case-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akanksha Dubey: समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई आज, आकांक्षा दुबे की मौत मामले में जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akanksha Dubey: समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई आज, आकांक्षा दुबे की मौत मामले में जेल में है बंद
Sat, 06 May 2023 11:26 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 06 May 2023 11:26 AM IST
सार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गायक समर सिंह की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे-समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी। वहीं, आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी समर सिंह की जमानत अर्जी का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'ज्यादा उछल-कूद करोगे तो अंजाम ठीक नहीं होगा': भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री को फोन पर मिली धमकी, क्या है मामला?
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की थी। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि हमारी ओर से ठोस तथ्यों के साथ दलीलें प्रस्तुत की जाएंगी, ताकि समर सिंह की जमानत अर्जी मंजूर न हो सके।
विज्ञापन