{"_id":"6455d44fb0d8220b470481b4","slug":"bjp-s-regional-minister-vaidyanath-gupta-received-a-threat-on-the-phone-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ज्यादा उछल-कूद करोगे तो अंजाम ठीक नहीं होगा': भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री को फोन पर मिली धमकी, क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ज्यादा उछल-कूद करोगे तो अंजाम ठीक नहीं होगा': भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री को फोन पर मिली धमकी, क्या है मामला?
Sat, 06 May 2023 09:45 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 06 May 2023 09:45 AM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचपई महाल निवासी भाजपा नेता वैद्यनाथ गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। शुक्रवार की शाम पौने चार बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक फोन आया। इसमें धमकी देते हुए कहा गया कि चुनाव में प्रचार न करो और न ही ज्यादा उछल-कूद करो, अगर ऐसा करते हो तो इसका अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन
फोन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री को फोन पर धमकी दी गई है। अनजान नंबर से फोन करने वाले शख्स ने निकाय चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि प्रचार न करो और न
विज्ञापन
ही ज्यादा उछल-कूद करो, अगर ऐसा करते हो तो इसका अंजाम भुगतना होगा। धमकी के बाद से सहमे भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फोन करने वाला शख़्स कौन है और किस पार्टी से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Nikay Chunav Counting: मतदान के बाद अब मतगणना की बारी, जानिए, किस दिन और कितने बजे तक आएंगे परिणाम?
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचपई महाल निवासी भाजपा नेता वैद्यनाथ गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। शुक्रवार की शाम पौने चार बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक फोन आया। इसमें धमकी देते हुए कहा गया कि चुनाव में प्रचार न करो और न ही ज्यादा उछल-कूद करो, अगर ऐसा करते हो तो इसका अंजाम भुगतना होगा। धमकी भरे फोन से डरे-सहमे भाजपा नेता ने अपने साथ साजिश और अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए शुक्रवार की देर शाम कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। हालांकि भाजपा नेता ने किसी पार्टी या प्रत्याशी के शामिल होने से इंकार किया है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।