फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey death case: preparation to declare reward on singer Samar Singh and his brother Sanjay

Akanksha Dubey: समर सिंह और उसके भाई की बढ़ीं मुश्किलें, लुक आउट नोटिस के बाद पुलिस ले सकती है ये बड़ा फैसला

Thu, 06 Apr 2023 01:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

Akanksha dubey latest news: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नामजद भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को लुक आउट नोटिस जारी किया था। अब दोनों विदेश नहीं भाग पाएंगे। अब पुलिस दोनों के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey death case: preparation to declare reward on singer Samar Singh and his brother Sanjay
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला गहराता जा रहा है। नामजद भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय पर जल्द ही इनाम घोषित हो सकता है। कमिश्नरेट पुलिस कभी भी इसकी घोषणा कर सकती है। 

विज्ञापन

बता दें कि मामले में नामजद भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को लुक आउट नोटिस जारी किया था। अब दोनों विदेश नहीं भाग पाएंगे। लुक आउट नोटिस की सूचना एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को भेजी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस की टीमें भी आरोपियों की तलाश में लगी हैं, लेकिन अब तक पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

 

Akanksha Dubey death case: preparation to declare reward on singer Samar Singh and his brother Sanjay
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप - फोटो : अमर उजाला

10 दिन में 4 राज्यों के 9 शहरों में दबिश
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। सारनाथ पुलिस ने आजमगढ़ के साथ ही पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार, झारखंड और मुंबई में दबिश दी, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए दोनों विदेश भाग सकते हैं, इसलिए कमिश्नरेट की पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

Akanksha Dubey death case: preparation to declare reward on singer Samar Singh and his brother Sanjay
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वह देश छोड़ कर भाग न सकें। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। -ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी सारनाथ

आकांक्षा की कलाई में चोट के निशान

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता ने कहा कि मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed