फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Case Varanasi Police failed to fulfill Bhojpuri singer Samar Singh

Akanksha Dubey Case: वादा निभाने में फेल हुई पुलिस, भोजपुरी गायक समर सिंह का नहीं लग सका सुराग

Sat, 01 Apr 2023 10:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने शनिवार को  पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से उनके ऑफिस में कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण ही आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन
Akanksha Dubey Case Varanasi Police failed to fulfill Bhojpuri singer Samar Singh
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में वादा करने के बाद भी सारनाथ थाने की पुलिस नामजद आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे दुखी आकांक्षा की मां मधु दुबे ने रोते-बिलखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से उनके ऑफिस में कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण ही आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वाराणसी पुलिस से जल्द न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगी। उन्हीं के सामने वह जान दे देंगी।

विज्ञापन

कई राज्यों में हो रही आरोपियों की तलाश

सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते रविवार की सुबह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री का एक और CCTV फुटेज वायरल, वीडियो में झूमते हुए दिख रही हैं आकांक्षा दुबे

Akanksha Dubey Case Varanasi Police failed to fulfill Bhojpuri singer Samar Singh
पुलिस आयुक्त कार्यालय में आकांक्षा की मां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस दोनों की तलाश में आजमगढ़ और गोरखपुर से लेकर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और महाराष्ट्र तक दबिश दे रही है, लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा है। दोनों विदेश न भागने पाएं, इसलिए उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की भी तैयारी चल रही है।

आकांक्षा की मां ने दागे कई सवाल

Akanksha Dubey Case Varanasi Police failed to fulfill Bhojpuri singer Samar Singh
पुलिस आयुक्त से मिलीं आकांक्षा की मां - फोटो : अमर उजाला

मधु दुबे ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर कहा कि क्या पुलिस के नेटवर्क से बड़ा तंत्र समर सिंह का है? पुलिस का ढुलमुल रवैया उनकी बेटी की मौत के आरोपियों को बचाने में मदद कर रहा है। आकांक्षा को होटल छोड़ने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? होटल के मैनेजर की संदिग्ध भूमिका की जांच सही से क्यों नहीं की गई? होटल प्रबंधन की खामियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सारनाथ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वादा किया था कि नामजद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे, लेकिन कोई पकड़ा क्यों नहीं गया?

मधु दुबे ने कहा कि बेटी को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपनी बेटी के मसले की ओर आकृष्ट कराएंगी। उधर, पुलिस आयुक्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापा मार रही है। विवेचना में अन्य जिस किसी की भी संलिप्तता उजागर होगी, वह भी कार्रवाई की जद में आएगा।

आकांक्षा को पार्टी देने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Akanksha Dubey Case Varanasi Police failed to fulfill Bhojpuri singer Samar Singh
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

मौत से पहले बीते शनिवार की रात आकांक्षा एक दंपती के साथ महमूरगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी में शामिल हुई थी। शनिवार को कचहरी में पार्टी का आयोजक युवक दिख गया तो मधु दुबे ने उसे पकड़ कर हत्यारोपी बताते हुए जमकर हंगामा किया। कचहरी चौकी की पुलिस ने युवक को पकड़ कर सारनाथ थाने की पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि सौंपा गया युवक अपनी पत्नी और आकांक्षा के साथ बीते शनिवार की रात पार्टी किया था। दंपती से पूछताछ की जा चुकी है। एक बार फिर युवक से पूछताछ की जाएगी। सही तथ्यों के आधार पर ही किसी के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed