फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh cannot run abroad lookout notice

Akanksha Dubey: समर सिंह अब चाह कर भी नहीं भाग सकता विदेश, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाया जबरदस्त प्लान

Wed, 05 Apr 2023 09:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 09:00 PM IST
सार

Akanksha Dubey Samar Singh: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को लगभग 10 दिन होने को हैं लेकिन अभी भी वाराणसी पुलिस के गिरफ्त से समर सिंह और संजय सिंह फरार हैं। दोनों पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh cannot run abroad lookout notice
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। अब दोनों देश छोड़ कर विदेश नहीं भाग पाएंगे। लुक आउट नोटिस की सूचना एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को भेजी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस की टीमें भी आरोपियों की तलाश में लगी हैं, लेकिन अब तक पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन


बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के घर गए Pawan Singh, रात में गाड़ी देखकर जुटी भीड़, ऐसा था गांव का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

तब से लेकर अब तक पूर्वांचल से लेकर बिहार और झारखंड होते हुए मुंबई तक पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश के बाद भी समर और संजय गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं। इसलिए कमिश्नरेट की पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

इस संबंध में एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वह देश छोड़ कर भाग न सकें।

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस से सवाल

Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh cannot run abroad lookout notice
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है।

आकांक्षा दुबे के पेट से मिला था भूरा पद्धार्थ,

Akanksha Dubey Bhojpuri Singer Samar Singh cannot run abroad lookout notice
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल एक दंपती के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11 हजार रुपये बिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे पार्टी में शराब पी हुई थीं। लेकिन, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना और तरल पदार्थ नहीं पाया गया। शराब भी नहीं पाई गई।

20 एमएल का कोई भूरे रंग का तरल पदार्थ पेट में पाया गया। आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि आकांक्षा के पेट में पाया गया 20 एमएल का भूरे रंग का तरल पदार्थ क्या है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि वाराणसी कमिश्नरेट के अफसर उनके सवाल का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed