फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के अजीत सिंह को केबीसी में मिला मान, काम जानकर आप भी करेंगे सलाम

Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Ajeet singh of varanasi honoured in kaun banega crorepati
varanasi
देश के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में आजकल वाराणसी के अजीत सिंह छाए हुए हैं। हर तरफ उनके चर्चें हो रहे हैं। अजीत सिंह ने काम ही कुछ ऐसा किया है। शो के प्रस्तोता महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके काम को सराहा है। आप भी अजीत सिंह के काम के बारे में जानेंगे तो सलाम करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Ajeet singh of varanasi honoured in kaun banega crorepati
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस के शिवदासपुर में रेस्क्यू कर देह व्यापार में लिप्त युवतियों व महिलाओं को छुड़ाकर उन्हें एक नई जिंदगी देने वाले गुड़िया नामक संस्था चलाने वाले अजीत सिंह के हिस्से में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) कार्यक्रम में उन्हें न सिर्फ आमंत्रित किया गया, बल्कि सम्मानित भी किया गया। 

 
Ajeet singh of varanasi honoured in kaun banega crorepati
varanasi - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को कर्मवीर एपिसोड में इसका प्रसारण किया गया, जिसे काफी सराहा गया। इस दौरान उनके कार्यों पर अमर उजाला की खबरों की स्लाइड भी केबीसी के शो में चलाई गई। खजूरी के रहने वाले अजीत सिंह करीब तीस साल से देह व्यापार में संलिप्त युवतियों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम कर रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मंजू भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajeet singh of varanasi honoured in kaun banega crorepati
अमिताभ बच्चन के साथ अजीत सिंह - फोटो : self
2005 में शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया में पुलिस के साथ मिलकर अजीत सिंह की संस्था गुडि़या ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इसके अलावा इलाहाबाद में उनका सबसे बड़ा रेस्क्यू आपरेशन चलाया जो कि एक मॉडल अभियान बना। अन्य शहरों में भी उन्होंने मानव तस्करी के लिए खिलाफ अभियान चलाया। 

 
विज्ञापन
Ajeet singh of varanasi honoured in kaun banega crorepati
varanasi - फोटो : amar ujala
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है और अब इनके कार्यों को केबीसी में मान मिला है। रेस्क्यू के दौरान अजीत सिंह और गुडि़या संस्था के सदस्यों पर कई बार जानलेवा हमले हुए, फर्जी मुकदमे में लादे गए लेकिन हर परिस्थितियों से लड़कर वो अपने मिशन को जारी रखा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed