फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Yagnik's hymns filled the Tridev Temple on the eve of Hanuman Jayanti

Varanasi News: त्रिदेव मंदिर में अजय याग्निक के भजनों से महकी हनुमान जयंती की पूर्व संध्या

Thu, 02 Apr 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ajay Yagnik's hymns filled the Tridev Temple on the eve of Hanuman Jayanti
त्रिदेव मंदिर में चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी एवं हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सुंदरकांड गायक अजय याग्निक ने अपने सुमधुर स्वरों से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। शुभारंभ परंपरा के अनुसार संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ ने सालासर हनुमान का गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद प्रभु को सिंदूर का लेप लगाकर नवीन वस्त्र धारण कराए गए। इस अलौकिक शृंगार और दिव्य दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर की भव्यता उस समय देखते ही बन रही थी, जब स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान तीनों विग्रह रानी सती दादी, सालासर हनुमान जी और खाटू श्याम जी की स्वदेशी पुष्पों से मनमोहक झांकी सजाई गई। पूरे मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों से सजाया गया था। रात्रि बेला में संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने सपत्नीक तीनों विग्रहों की भव्य आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed