फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Varman became provincial president, Sudhir became general secretary

Varanasi News: अजय वर्मन प्रांतीय अध्यक्ष, सुधीर बने महामंत्री

Mon, 15 Dec 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ajay Varman became provincial president, Sudhir became general secretary
कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज युनियन उoप्रo का दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी! स्वय
कोआपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का समापन रविवार को कैंट स्थित एक होटल में हुआ। इसमें प्रांतीय कमेटी के चुनाव में अजय वर्मन सहारनपुर अध्यक्ष, शेषनाथ यादव व योगेंद्र सिंह पीलीभीत उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह महामंत्री, नागेंद्र कुमार सिंह मेरठ उपमंत्री, नायब सिंह वाराणसी, धर्मेंद्र तिवारी रायबरेली, अरविंद कुमार सिंह हरदोई सहायक महामंत्री, ईश्वर सिंह चौहान मुजफ्फरनगर संगठन मंत्री, अरविंद कुमार अयोध्या कोषाध्यक्ष, मिलेंद्र कुमार सिंह मंडलीय मंत्री वाराणसी समेत 18 मंडलीय मंत्री व संतोष सोनकर वाराणसी, विजय कृष्ण यादव गाजीपुर सहित 44 कार्यकारणी सदस्य निर्वाचित हुए। इसमें हाई पावर नई परामर्श दात्री समिति का गठन हुआ।
विज्ञापन

इसमें निवर्तमान अध्यक्ष, संस्थापक व संरक्षक शामिल रहे। नई कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला सहकारी बैक के कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण, बैकों में भर्ती करने, कम्प्यूटराइजेशन व चीनी मिलों के वित्तपोषण में की गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। निर्वाचन अधिकारी संगठन के संरक्षक राजेश्वर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed