फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Sharma, accused in Sai case, released from jail

Varanasi News: साईं प्रकरण में आरोपी अजय शर्मा जेल से रिहा

Thu, 10 Oct 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ajay Sharma, accused in Sai case, released from jail
शहर के कई मंदिरों से साईं प्रतिमाएं हटवाने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शहर के मंदिर से साईं प्रतिमा हटाने और उसे ढकने का दबाव बनाने के आरोपी सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा की बुधवार की सुबह जिला जेल से रिहाई हो गई। मंगलवार को ही प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि शांति भंग के मामले में जमानत संबंधी प्रक्रिया पूरी न होने से अजय शर्मा जेल से रिहा नहीं हो सका था।

बड़ी पियरी निवासी अजय शर्मा का चौक पुलिस ने तीन अक्तूबर को शांति भंग में चालान करते हुए एसीपी भेलूपुर की कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया था। उसी दिन चौक थाने में रेशम कटरा स्थित आनंदमयी हनुमान के पुजारी चैतन्य व्यास की तहरीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने, धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, अफवाह, धमकी और सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया था। विवेचक चौक इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्र ने केस में न्यायिक रिमांड की अर्जी दी थी। इस पर कोर्ट ने अजय शर्मा को जेल से मंगलवार को पेश करने का आदेश दिया था। पुलिस ने अजय शर्मा को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान न्यायिक रिमांड बनी। साथ ही आरोपी के अधिवक्ता की ओर से जमानत की अर्जी भी दी गई। 25 हजार रुपये का व्यक्तिगत बॉन्ड जमा करने, समान धनराशि के साथ दो जमानतदारों के प्रस्तुत करने पर जमानत दे दी थी। अर्जी स्वीकार होने के बाद भी शांति भंग के मामले में रिहाई अटकी हुई थी। पिछले दो माह में अजय शर्मा शहर के 14 मंदिरों से साईं प्रतिमा हटा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed