फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Sahni became the new Superintendent of Police of Jaunpur, has a different identity as an encounter specialist

अजय साहनी बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में है अलग पहचान

Mon, 14 Jun 2021 11:44 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: हरि User Updated Mon, 14 Jun 2021 11:44 PM IST
सार

मूल रूप से महराजगंज जिले के निवासी हैं। इससे पहले मेरठ में एसएसपी के पद पर थे। वर्ष 2016 में सिद्धार्थनगर जिले में तैनाती के दौरान कुख्यात बावरिया गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने सीधी मुठभेड़ में पकड़ा था। 

विज्ञापन
Ajay Sahni became the new Superintendent of Police of Jaunpur, has a different identity as an encounter specialist
आईपीएस अजय साहनी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले शासन ने जौनपुर जिले में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती की है। वर्ष 2009 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अजय कुमार साहनी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह मौजूदा एसपी राजकरन नय्यर की जगह लेंगे।

विज्ञापन


आईपीएस अजय साहनी इससे पहले मेरठ में एसएसपी के पद पर थे। इसी वर्ष जारी फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में यूपी से से छह आईपीएस का नाम चुना गया था। इसमें आईपीएस अजय साहनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से महराजगंज जिले के निवासी अजय साहनी की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी है। वर्ष 2016 में सिद्धार्थनगर जिले में तैनाती के दौरान कुख्यात बावरिया गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने सीधी मुठभेड़ में पकड़ा था। इस मुठभेड़ में एक गोली उनके जैकेट पर भी लगी थी। वह सिद्धार्थनगर के अलावा बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी जिले में भी एसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ में वह दो बार एसएसपी रहे। अपराध नियंत्रण और अपने अलग अंदाज के लिए वह जाने जाते हैं। आजमगढ़ में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने पर इन्हें गत वर्ष वीरता पुरस्कार भी मिला है। मौजूदा एसपी राजकरन नय्यर ने मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले गत वर्ष अगस्त में कार्यभार संभाला था। चर्चा है कि राजकरन नय्यर खुद जिले से हटना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताते हुए शासन से अनुरोध भी किया था। पिछले दिनों यह मामला काफी सुर्खियों में भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed