फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Rai dig become Spain Congress State President says Energy Minister man of destruction not development

अजय राय ने कसा तंज: स्पेन हो गयल बा...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- विकास नहीं, विनाश पुरुष हैं ऊर्जा मंत्री

Thu, 01 Oct 2026 08:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 01 Oct 2026 08:52 PM IST
सार

मऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा को विकास पुरुष बताया जाता है, लेकिन उनके गृह जनपद में बुनकर समुदाय के तीन लोगों की मौत हुई है। अजय राय ने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शर्मा विकास पुरुष नहीं, विनाश पुरुष हैं।

विज्ञापन
Ajay Rai dig become Spain Congress State President says Energy Minister man of destruction not development
मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के गोफा में कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के गोफा में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा जयलाल सिंह का 168वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि और पूर्वांचल जोन के सह प्रभारी अभिषेक दत्त विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राजा जयलाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन




मुख्य वक्ता अभिषेक दत्त ने भाजपा सरकार को किसान, युवा और महिला विरोधी बताते हुए चुनाव आयोग और केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी के तीन साथी हैं- सीबीआई, इनकम टैक्स और चुनाव आयोग। आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष को डराया जाता है और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने करीब 22 मिनट के संबोधन में प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गेरुआ पहनने के बावजूद सुबह से शाम तक झूठ बोलना ही रह गया है। उन्होंने वाराणसी और गोरखपुर में विकास के दावों पर भी तंज कसा। कहा कि शहर में घरों और दुकानों में पानी घुसने से गरीब दुकानदारों का सामान बर्बाद हो रहा है, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। एक बम्बइया सांसद गोरखपुर को स्पेन बनाने चले थे, स्पेन हो गयल बा। इसी तरह बनारस के एक सांसद बनारस को क्योटो बनाने चले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली हादसों को लेकर ऊर्जा मंत्री पर साधा निशाना
अजय राय ने मऊ में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत का मुद्दा उठाते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय के विकास की बातें कहकर दूसरा कल्पनाथ राय बनने चले थे, लेकिन जब उनके गृह जनपद में बिजली व्यवस्था की वजह से निर्दोषों की जान जा रही है तो उन्हें विकास पुरुष नहीं कहा जा सकता उन्हें विनाश पुरुष ही कहा जाएगा।  जो जीवन भर गुजरातियों का दलाली किया हो वो विकास पुरुष नही हो सकता। यह धरती स्व कल्पनाथ राय की धरती है इसे इसी नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की मदद दी गई। राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे को लेकर भी अजय राय ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में बड़े लोगों को बचाकर गरीब कर्मचारी और ड्राइवर को बलि का बकरा बनाया गया। उन्होंने सवाल किया कि यह कैसा न्याय है। यह प्रभु श्री राम का अपमान नही तो क्या है।

अजय राय ने राजा जयलाल सिंह की शहादत दिवस पर संकल्प लेते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी 2027 और 2029 के चुनावों को लेकर पूरी ताकत से संघर्ष करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और संचालन सीताराम यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, विजयशंकर मल्ल, स्वामीनाथ राय, ओमप्रकाश ठाकुर, राकेश सिंह पटेल, आशीष राय, अवनीश सिंह, जय हिंद यादव, विजय शेखर मल्ल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक रामरतन सिंह पटेल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed