फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Rai announced, Congress's 'Bharat Jodo Yatra' will start in UP from December 11, told the complete plan

Bharat jodo yatra: अजय राय का एलान,11 दिसंबर से यूपी में शुरु होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, बताया प्लान

Wed, 07 Dec 2022 05:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 07 Dec 2022 05:58 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि 12 जिलों के भ्रमण के बाद यात्रा को 22 दिसंबर को वाराणसी में आकर समाप्त किया जाएगा। उस दिन वाराणसी में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। इस यात्रा में हर दिन हर जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
Ajay Rai announced, Congress's 'Bharat Jodo Yatra' will start in UP from December 11, told the complete plan
अजय राय - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को वाराणसी में एक बड़ी घोषणा की है। अजय राय ने कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही  कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आगामी 11 दिसंबर से अपने प्रभार क्षेत्र के 12 जिलों में शुरू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में यूपी कांग्रेस की प्रादेशिक यात्रा 11 दिसंबर से 22 दिसंबर तक निकलेगी। संगमनगरी प्रयागराज से शुरू होकर यह यात्रा 22 दिसंबर को बनारस में पूर्ण होगी। पूरी यात्रा में दो सौ राज्ययात्री बनाए गए हैं और यात्रा के दौरान जिलों में हर वर्ग के लोग जुड़ेंगे। समापन समारोह के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहेंगे। प्रयागराज प्रांत के 12 जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने लहुराबीर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में यूपी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रयागराज से शुरू होकर कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर होते हुए बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचकर पूर्ण होगी। कांग्रेसजन 11 दिसंबर को प्रयागराज संगम स्नान के साथ मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन कर यात्रा की शुरुआत करेंगे। 22 दिसंबर को बनारस में यात्रा की शुरूआत तथागत की उपदेश स्थली पर स्थित महाबोधि मंदिर से होगी। पांडेयपुर में मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, लहुराबीर पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। जंगमबाड़ी, अस्सी होते हुए लंका पर महामना मालवीय की प्रतिमा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे माल्यार्पण करेंगे। यात्रा का समापन संत रविदास के मंदिर पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed