फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Mishr Teni in Varanasi worship in Vishwanath mandir said stop taking Rahul Gandhi seriously

वाराणसी में अजय मिश्रा टेनी: विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, बोले- राहुल गांधी को गंभीरता से लेना बंद करें

Thu, 16 Mar 2023 05:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 05:21 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि विदेश जाकर राहुल गांधी ने भारत माता का अपमान किया है। भाजपा कभी भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है। इसलिए देशवासी भी उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दें।

विज्ञापन
Ajay Mishr Teni in Varanasi worship in Vishwanath mandir said stop taking Rahul Gandhi seriously
काशी विश्वनाथ मंदिर में अजय मिश्रा टेनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ के गर्भ गृह में पूजन कर मंगलकामना की। मंदिर से निकलने के बाद बाबा के शिखर को प्रणाम कर धाम की भव्यता निहारी। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं को पहले से बहुत बेहतर बताया। उसके बाद वह चंदौली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। सर्किट हाउस में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि भाजपा कभी भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है। इसलिए देशवासी भी उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दें।

विज्ञापन

देशवासी भी कांग्रेस नेता से नाराज

अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि विदेश जाकर राहुल गांधी ने भारत माता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने जो काम किया है, वह देशवासियों को पसंद नहीं आया है। जिस तरह से भाजपा हमलावर है, वैसे ही देशवासी भी कांग्रेस नेता से नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर भी कसा तंज

Ajay Mishr Teni in Varanasi worship in Vishwanath mandir said stop taking Rahul Gandhi seriously
काशी विश्वनाथ मंदिर में अजय मिश्रा टेनी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसा और कहा कि वे चाहे तीसरा, चौथा या पांचवां मोर्चा बनाएं, मगर प्रदेश में अब उनके लिए कोई जगह नहीं बची है।
ये भी पढ़ें: बिजली निगम कर्मियों ने क्यों किया कार्य बहिष्कार, आज रात से 72 घंटे के हड़ताल की भी चेतावनी

राम चरित मानस पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें सनातन धर्म का ज्ञान ही नहीं है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री का बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, यूनियन लीडर सुभाष तिवारी, शशि मिश्रा, विभूति राय सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed