फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power corporation employees boycott work in varanasi warning of 72 hour strike

Varanasi: बिजली निगम कर्मियों ने क्यों किया कार्य बहिष्कार, आज रात से 72 घंटे के हड़ताल की भी चेतावनी

Thu, 16 Mar 2023 03:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 03:53 PM IST
सार

वाराणसी में बिजली निगम कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालकर निगम प्रबंधन को चेताया। सेवा शर्तों में कटौती और निजीकरण का आरोप लगाते हुए भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम मुख्यालय के बाहर सभा कर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
power corporation employees boycott work in varanasi warning of 72 hour strike
बिजली निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बिजली निगम कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालकर निगम प्रबंधन को चेताया। सेवा शर्तों में कटौती और निजीकरण का आरोप लगाते हुए भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम मुख्यालय के बाहर सभा करके आरपार का आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कर्मियों ने कहा कि अगर मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा। कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघर्ष समिति के मीडिया सचिव अंकुर पांडेय ने कहा कि बिजली कर्मियों की मांग नहीं मानी जा रही है। निगम कर्मचारियों को आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत सुरक्षा देने से मुकर रहा है। यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन

गुरुवार रात 10 बजे से हड़ताल

2022 में हुई एक बैठक में कर्मचारियों की सुविधाएं बहाल करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं किया गया। कर्मचारी गुरुवार की रात 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे, फिर रात 10 बजे के बाद 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के दौरान बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जुड़वा बच्चों के साथ ससुराल में धरने पर बैठी महिला

उपकेंद्रों पर पुलिस तैनात

बिजली व्यवस्था में जानबूझकर कोई गड़बड़ी न की जा सके, इस लिहाज से उपकेंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उपकेंद्र पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति या फिर कर्मचारियों का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। निगम प्रबंधन का प्रयास है कि जानबूझकर बिजली आपूर्ति बाधित न की जा सके।

मोबाइल से सिम निकाला कार्य बहिष्कार में शामिल संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों (जेई, एसडीओ और एसएसओ) ने बुधवार को सीयूजी मोबाइल का सिम कार्ड निकाल दिया। साथ ही कहा कि जब तक आंदोलन चलेगा, तब तक सरकारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मोबाइल पर फोन करके धमकाया जाता है। फॉल्ट ठीक कराने का दबाव डाला जाता है। अब सिम कार्ड निकालकर संगठन के पदाधिकारियों के पास रख दिए गए हैं।

बिजली व्यवस्था बहाली में सहयोग देंगे सेवानिवृत्त कर्मी

बहिष्कार और हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बहाल रखने के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने डिस्कॉम के सभी जोन में अधिकारी तैनात किए हैं। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों को लगाया गया है। अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज, पीएन उपाध्याय को पारेषण गोरखपुर, आलोक रंजन सिंह को बस्ती, अवीक्षित सिंह को ओबरा, राजीव कुमार को सोनभद्र, राजेश रंजन सिंह को आजमगढ़, गिरीश कुमार को अनपरा, शैलेंद्र कुमार को वाराणसी और देवेंद्र सिंह को गोरखपुर की जिम्मेदारी दी है।

संविदा कर्मियों ने संभाली बिजली आपूर्ति की कमान

संयुक्त संघर्ष समिति के कार्य बहिष्कार के दौरान संविदा कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बहाल रखा। जो भी शिकायतें आईं, उसका संविदा कर्मियों समाधान किया। फॉल्ट भी ठीक कराए। दरअसल, अधिकारियों से वार्ता के बाद संविदा मजदूर संघ ने हड़ताल वापस ले ली थी। इससे बिजली निगम को बड़ी राहत मिली है। बिजली आपूर्ति एकदम से नहीं बिगड़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed