{"_id":"5eebb79a8ebc3e42df17f7dc","slug":"airport-city-news-vns5309280123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा की गुणवत्ता सर्वेक्षण में बाबतपुर नंबर एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा की गुणवत्ता सर्वेक्षण में बाबतपुर नंबर एक
विज्ञापन
बाबतपुर। हवाई सेवा की गुणवत्ता सर्वेक्षण में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला है। जनवरी से मार्च तीन महीने के सर्वे में एयरपोर्ट को नंबर एक पर रखा गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार भारत में 22 हवाई अड्डों के बीच 5 मिलियन यात्री क्षमता और 21वीं रैंक के तहत बाबतपुर एयरपोर्ट को पहला स्थान दिया गया है। यह एयरपोर्ट के लिए गर्व की बात है। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि इस कामयाबी को बनाये रखने के लिए हर एयरपोर्ट पर तैनात हर किसी को कड़ी मेहनत करना होगा।
सीआईएसएफ कमांडेंट को दी गई विदाई
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कमांडेंट सुब्रत कुमार झा का स्थानांतरण नेशनल कोल फील्ड सिंगरौली हो गया है। बृहस्पतिवार को उन्हें एयरपोर्ट के सीआईपी हाल में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच विदाई दी गई। इस दौरान सुब्रत झा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की काशी में पूरे 5 साल सेवा करने का अवसर मिला, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट रवि रंजन सिंह,नीरज कुमार, मोहम्मद जुबैर खान आदि उपस्थित रहे।