फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airoplan

पटना एयरपोर्ट के रनवे पर फंसा दमकल, दो विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा

Thu, 19 Sep 2019 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
airoplan
एयरपोर्ट पर उतारा गया स्पाइश जेट का विमान। - फोटो : अमर उजाला

पटना एयरपोर्ट के रनवे पर क्रैस फायर टेंडर वाहन खराब होने के चलते दिल्ली और कोलकाता से आ रहे विमान को डायवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट में लैंडिंग कराई गई। दोनों विमान घंटो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़े रहे। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


पटना एयरपोर्ट के रनवे के पास स्थिति झाड़ियों में बुधवार को आग लग गई। इसे बुझाने पहुंचा क्रैस फायर टेंडर लौटते समय रनवे पर ही खराब हो गया। इस पर नई दिल्ली से पटना जा रहे इंडिगो के विमान संख्या 6ई 811 को डायवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट पर भेज दिया गया जो 1:20 बजे पहुंचा।
विज्ञापन


इसमें 175 यात्री सवार थे। दो घंटे 48 मिनट ठहरने के बाद विमान वाराणसी एयरपोर्ट से शाम 4:08 बजे पटना के लिए रवाना हुआ। स्पाइसजेट का विमान एसजी 6258 जो कोलकाता से पटना जा रहा था, उसे भी वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान में 158 यात्री और दो बच्चे सवार थे। यह विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर 1:45 बजे पहुंचा और लगभग दो घंटे 18 मिनट रुकने के बाद 3:53 बजे पटना के लिए उड़ान भरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed