फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airlines companies taking extra money for ticket in festival season

त्योहार के मौसम में विमानन कंपनियों की चांदी, वसूल रही 10 से 12 गुणा ज्यादा किराया

Mon, 16 Oct 2017 01:42 PM IST
अमर उजाला,written by हेमंत दुबे
अमर उजाला,written by हेमंत दुबे Updated Mon, 16 Oct 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
airlines companies taking extra money for ticket in festival season
एयरपोर्ट - फोटो : ANI
अपने घर-परिवार से दूर रहने वाले लोग इस समय अपनों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए लौट रहे हैं।  इसका फायदा उठाते हुए विमानन कंपनियों ने किराये में जबरदस्त वृद्धि कर दी है। प्रतिदिन 6 से 7 हजार यात्रियों की आवाजाही वाले बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 08 से 09 हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


 मुंबई से वाराणसी आने वाले विमानों की बात करें तो रविवार के आंकड़ों के अनुसार 14 अक्तूबर को यहां आने वाली फ्लाइट्स में इकॉनमी क्लास का अधिकतम किराया 60 हजार व न्यूनतम 28 हजार रुपये तक पहुंच गया। सामान्य दिनों में मुंबई से वाराणसी का किराया साढ़े तीन से पांच हजार के आसपास रहता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर दिल्ली से वाराणसी आने वालों के लिए 16 अक्तूबर का किराया सबसे अधिक है। इसमें सीधी उड़ान का अधिकतम साढ़े 15 हजार और न्यूनतम किराया 6 हजार रुपये है। सामान्य दिनों में दिल्ली से वाराणसी का किराया दो से तीन हजार रुपये रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वापसी में भी बढ़ा होगा किराया

airlines companies taking extra money for ticket in festival season
बाबतपुर हवाईअड्डे पर आकर्षक सजावट - फोटो : अमर उजाला
अब अनुमान है कि दीपावली के बाद जब लोग वापसी करेंगे, तब तक किराया एक बार फिर बढ़ जाएगा। 22 अक्तूबर को किराया अधिक हो गया है। वाराणसी से मुंबई जाने के लिए यात्रियों को इस दिन 13 से 21 हजार रुपये और दिल्ली जाने के लिए 8 से 14 हजार रुपये के बीच भुगतान करना पड़ रहा है।

यात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बाबतपुर हवाईअड्डे पर आकर्षक सजावट की गई है। पार्किंग क्षेत्र से लगायत टर्मिनल बिल्डिंग तक आकर्षक झालरों व एलईडी बल्ब से की गई सजावट की पर्यटकों ने सराहना की।

रविवार शाम को आसपास के गांवों के लोगों ने भी यहां पहुंच कर सजावट का आनंद लिया। एयरपोर्ट कर्मियों के मुताबिक, ऐसी सजावट पहली बार हुई है। हवाई अड्डा निदेशक अनिल कुमार राय के अनुसार सजावट 25 अक्तूबर तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed