फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air show in Varanasi Traffic police devise three-phase traffic plan for 20 lakh people

महाकुंभ की तर्ज पर एयर शो की तैयारी: प्लान बी में सिर्फ यूपी 65 वाहनों को अनुमति, प्लान सी में पूरी तरह रोक

Sun, 11 Oct 2026 07:33 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 11 Oct 2026 07:33 AM IST
सार

वाराणसी में एयर शो की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं 20 लाख लोगों के लिए यातायात पुलिस ने तीन चरणों में यातायात योजना बनाई है। महाकुंभ की तर्ज पर रणनीति बनाई गई है। 

विज्ञापन
Air show in Varanasi Traffic police devise three-phase traffic plan for 20 lakh people
काशी में एयर शो की तैयारी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एयर शो के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात और डायवर्जन प्लान को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। महाकुंभ की तर्ज पर तीन दिन तक शहर में यूपी 65 नंबर के वाहनों के अलावा अन्य जिले नंबर के वाहनों की एंट्री नहीं होगी। उन्हें शहर की सीमा पर चिह्नित पार्किंग में रोके जाएंगे। प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई हस्ती शामिल हो सकती हैं। 15 से 20 लाख दर्शकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि जनपद स्तरीय ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान को तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जिसमें प्लान ए सुबह आठ बजे से प्रभावी होगा। सभी माल वाहक, निजी बसें और अन्य राज्यों के चार पहिया वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों का संचालन रिंग रोड और एनएच-19 से कराया जाएगा। बसों से आने वाले यात्री आगे की यात्रा के लिए ऑटो या ई-रिक्शा का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


सिटी बसें तीन प्रमुख मार्गों पर कैंट रेलवे स्टेशन और सिटी स्टेशन तक ही चलेंगी। रेड जोन में सभी चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। नगर क्षेत्र में अत्यधिक दबाव होने पर प्लान बी लागू होगा। इसमें यूपी 65 नंबर के अतिरिक्त अन्य सभी चार पहिया वाहन रिंग रोड और एनएच-19 से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों को निकटतम चिह्नित पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। दबाव और बढ़ता है तो प्लान सी सक्रिय होगा। इसमें यूपी 65 नंबर के चार पहिया वाहनों को भी निर्धारित पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इसके साथ ही शहर के भीतर सभी चार पहिया वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा या डायवर्ट किया जाएगा।

Trending Videos

बसों के लिए विशेष व्यवस्था होगी
काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन से चलने वाली रोडवेज बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी निजी और रोडवेज बसों का संचालन रिंग रोड और एनएच 19 से होगा। जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर की ओर से आने-जाने वाली बसें संदहा, बावनबीघा और हरहुआ अंडरपास से संचालित होंगी। चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर की बसें जगतपुर इंटर कॉलेज (मोहनसराय) से चलेंगी। भदोही की बसें परमपुर या सजई अंडरपास से आवाजाही करेंगी।

राजघाट पुल पर पैदल चलने पर भी होगी पाबंदी
गंगा नदी पर स्थित विभिन्न पुलों के लिए भी विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। राजघाट पुल पर वाहनों और पैदल यात्रियों दोनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सामने घाट गंगापुल पर केवल दो पहिया वाहन और पैदल आवाजाही की अनुमति होगी। रिंग रोड-3 गंगापुल पर सभी वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। विश्वसुंदरी गंगापुल पर भी सभी वाहनों का आवागमन होगा।

दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त उपाय
नगर क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर प्लान 'बी' लागू किया जाएगा। इसके तहत यूपी 65 नंबर के अतिरिक्त अन्य सभी चार पहिया वाहनों को रिंग रोड और एनएच-19 के रास्ते भेजा जाएगा। रास्ते में मौजूद यूपी 65 के अलावा अन्य चार पहिया वाहनों को चिह्नित पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया जाएगा। यदि दबाव और बढ़ता है तो प्लान 'सी' सक्रिय होगा। इसमें यूपी 65 नंबर के चार पहिया वाहनों को भी निर्धारित पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इसके साथ ही शहर के भीतर सभी चार पहिया वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा या डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed