फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air services get high Boost number of passengers increased at Varanasi airport

हवाई सेवाओं को मिली ऊंची उड़ान: वाराणसी एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, हर महीने हो रहा इतना इजाफा

Mon, 20 Feb 2023 04:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 04:29 PM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2020 व 2021 के मुकाबले 2022 में भी यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जो लोग पहले ट्रेन के एसी-1 और  एसी-2 कोच में सफर करते थे, वे अब हवाई जहाज से यात्रा करने लगे हैं। 

विज्ञापन
Air services get high Boost number of passengers increased at Varanasi airport
वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने  वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। जनवरी व फरवरी में ही 3.31 लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि हवाई सेवाएं कोरोना संकट के दौर से बाहर निकल चुकी हैं। 2020 व 2021 के मुकाबले 2022 में भी यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जो लोग पहले ट्रेन के एसी-1 व एसी-2 कोच में सफर करते थे, वे अब हवाई जहाज से यात्रा करने लगे हैं। हवाई सेवाएं भी बढ़ रही हैं। हवाई सेवा बढ़ने से यात्री भी गदगद हैं।

विज्ञापन


मुंबई से वाराणसी आए शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि अब हवाई सेवा पहली पसंद बनी है। मुंबई की दूरी दो घंटे से कम समय में तय हो जाती है। जिस विमान से आए, वह फुल थी। वाराणसी से मुंबई जाने के दौरान भी विमान में जगह नहीं थी। अगर समय से टिकट करा लिया जाए तो विमान सेवाएं महंगी नहीं हैं।
विज्ञापन


जब एक या फिर दो दिन के अंतराल पर टिकट लेंगे, तभी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। यात्रा भी सुरक्षित है। अलग-अलग कंपनियों की विमान सेवाएं हैं। सामान्य परिवार के लोग यात्रा करने लगेे हैं। सब योजना बनाकर टिकट कराते हैं, फिर हवाई सेवाओं का आनंद लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान कम पर यात्रियों की संख्या बढ़ी

कोरोना काल से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 96 विमानों का आवागमन होता था। लेकिन, कोरोना काल के बाद वर्तमान में एयरपोर्ट पर 58 विमानों का आवागमन हो रहा है। विमान कम हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 

जागरूकता ज्यादा है। लोग पैसे के बराबर ही समय को महत्व दे रहे हैं, इसलिए ट्रेन की लंबी यात्रा के बजाय विमान से जाना पसंद कर रहे हैं। जो लोग पहले परिवार सहित ट्रेन के एसी-1 या फिर एसी-2 कोच से यात्रा करते थे, वे अब विमान से उड़ान भर रहे हैं। -प्रदीप राय, टूर एंड ट्रेवल एजेंट

जो कभी आर्थिक रूप से कमजोर होते थे, वे भी विमान से आ-जा रहे हैं। विमान का किराया फ्लैक्सी है। अगर समय से टिकट करा लिया जाए तो बहुत सस्ता पड़ता है। इसका लाभ सामान्य परिवार के लोग भी उठा रहे हैं। - अभिषेक सिंह, टूर एंड ट्रेवल एजेंट

क नजर में आंकडे़
साल                  विमान                               यात्री
2019              22368 (घरेलू)                    2849931(घरेलू)
                     2101( अंतरराष्ट्रीय)              253911(अंतरराष्ट्रीय)

2020              15762(घरेलू )                    1732161(घरेलू)         
                      620(अंतरराष्ट्रीय)                  63872(अंतरराष्ट्रीय)

2021               17349(घरेलू)                      1721160(घरेलू)
                       380(अंतरराष्ट्रीय)                  42117(अंतरराष्ट्रीय)


2022                17353(घरेलू)                      22,10000(घरेलू)
                        898(अंतरराष्ट्रीय)                 105000(अंतरराष्ट्रीय)

2023                       विमान                               यात्री   
जनवरी                      1,272                         1,82,362    
फरवरी (18 फरवरी तक) 910                       1,48,890
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed