फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fuel Crisis in Varanasi Air India cancels Delhi flights from June 1 to 6

Fuel Crisis: एयर इंडिया की एक से छह जून तक दिल्ली की फ्लाइट निरस्त, अन्य विमानन कंपनियां भी कर सकती हैं कटौती

Sat, 30 May 2026 10:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 10:57 AM IST
सार

ईंधन संकट के बीच एयर इंडिया ने एक जून से 6 जून तक दिल्ली की फ्लाइट निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं इंडिगो व अन्य विमानन कंपनियां भी कुछ उड़ानों में कटौती कर सकती हैं।

विज्ञापन
Fuel Crisis in Varanasi Air India cancels Delhi flights from June 1 to 6
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI

विस्तार

ईंधन के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब विमानन कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। बढ़ते दामों के कारण एयर इंडिया की 22 प्रतिशत और इंडिगो की 15 प्रतिशत घरेलू उड़ानों में कटौती की आशंका जताई गई थी। इसी क्रम में एयर इंडिया ने वाराणसी से दिल्ली जाने वाली सुबह की एक उड़ान को 1 जून से 6 जून तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं इंडिगो व अन्य विमानन कंपनियां भी कुछ उड़ानों में कटौती कर सकती हैं।

विज्ञापन


एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरिस ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से वाराणसी से सुबह 10 बजे दिल्ली जाने वाली विमान संख्या एआई-1850 को 1 से 6 जून तक निरस्त किया गया है। इसमें रोजाना करीब 200 यात्री सफर करते हैं। उन्होंने बताया कि इस विमान को फिलहाल छह दिनों के लिए निरस्त करने का फैसला लिया गया है। 7 जून से इसका पुन: संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इंडिगो के स्टेशन हेड अंकुर ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से फिलहाल विमानों के निरस्तीकरण को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की उड़ानों की संख्या में भी कटौती हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को देखते हुए विमानन कंपनियों ने अपने किराये में भी इजाफा किया है। मौजूदा समय में छुट्टियों के चलते ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है। इस समय किराया लगभग दोगुना हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed