IMS BHU: सुविधाओं की हकीकत जानने पहुंचे एम्स निदेशक, आयुर्वेद संकाय के वार्ड में बंद मिला AC; बनाया वीडियो
एम्स दिल्ली के निदेशक बुधवार को बीएचयू अस्पताल पहुंचे। यहां दौरा कर उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयुर्वेद संकाय के वार्ड में एसी बंद मिलने पर एम्स निदेशक ने वीडियो बनाया।
विस्तार
इसके बाद भी एम्स निदेशक संतुष्ट नहीं दिखे तो उन्होंने खुद मोबाइल से फोटो खींची और वीडियो बनाया। उन्होंने वार्ड के प्रसाधन कक्ष की भी फोटो खींची। बृहस्पतिवार को वह केंद्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर वित्तीय, प्रशासनिक सुविधाओं की जानकारी लेंगे।
आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू के बाद दो दिन के बीएचयू में दौरे पर आए आईएमएस निदेशक बुधवार को बीएचयू पहुंचे। डॉ. श्रीनिवास ने आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. एसएन संखवार से मुलाकात की। इसके बाद अस्पताल का दौरा करने निकल पड़े। सबसे पहले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में ओपीडी के साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों, आईसीयू का जायजा लिया। पीछे बन रहे नेशनल एजिंग सेंटर की बिल्डिंग के निर्माण कार्य को भी देखा। यहां से टेलीमेडिसिन सेंटर के सामने से आयुर्वेद संकाय की ओपीडी, वार्ड और स्पेशल वार्डों को देखने पहुंचे। शल्य चिकित्सा वार्ड में 12.45 बजे इलाज की जानकारी ली
इसे भी पढ़ें; IMS BHU में बदलाव का ब्लू प्रिंट तैयार: दो साल तक एम्स की तरह होगा कामकाज, बनाई जा रही ये रणनीति
बारीकी से किया सुविधाओं का अध्ययन
एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली में व्याख्यान दे चुके हैं और आयुर्वेद के मरीजों से जुड़ी सुविधाओं के बारे में उन्हें गहनता से जानकारी है। इस वजह से यहां सुविधाओं का बारीकी से अध्ययन किया। निदेशक ने ओपीडी, बाल रोग विभाग, एमसीएच विंग सहित अन्य जगहों पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी एमएस, आईएमएस निदेशक से ली। उनके साथ एम्स से आए डॉ. संजय राय, आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. एसएन संखवार, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, बीएचयू अस्पताल के चिकित्साधीक्षक प्रो. केके गुप्ता, आईएमएस के डीन प्रो. अशोक कुमार मौजूद रहे।
ट्रॉमा सेंटर में भी खींची फोटो, बनाया वीडियो
बीएचयू अस्पताल के बाद एम्स निदेशक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह के साथ इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज की जानकारी ली। ट्राएज एरिया, ओपीडी ब्लॉक, दवा वितरण व्यवस्था, जांच देखने के बाद वार्डों में मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। चेकिंग व्यवस्था, मरीजों को निशुल्क मिलने वाली दवाओं के लिए लगे डिस्प्ले बोर्ड, मशीनों की फोटो मोबाइल में ली और वीडियो बनाया।
रिपोर्ट तैयार करने का सुझाव
मालवीय भवन जाकर महामना के जीवन दर्शन से हुए रूबरू
एलडी गेस्ट हाउस में लंच के लिए जाते समय एम्स निदेशक को जैसे ही मालवीय भवन की जानकारी मिली, वह डॉ. संजय राय के साथ वहां पहुंच गए। प्रो. एसएन संखवार, प्रो. सौरभ सिंह, प्रो. विश्वंभर सिंह, डीन प्रो. अशोक कुमार ने महामना के जीवन से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें उन्हें दिखाई। उन्होंने एक-एक कमरे में जाकर तस्वीरों को देखा और जानकारी ली। विश्वविद्यालय के कुलगीत के हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद की लगी पट्टिका को भी देखा।