फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aharukh khan says that next super star will be came from digital media

अभी तो मैं लेकिन अगला सुपरस्टार ‘डिजिटल मीडिया’ बनाएगाः शाहरुख खान

Tue, 01 Aug 2017 01:16 PM IST
amarujala.com, written by आशुतोश द्विवेदी
amarujala.com, written by आशुतोश द्विवेदी Updated Tue, 01 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
aharukh khan says that next super star will be came from digital media
सोमवार को ‘अमर उजाला’ से रूबरू हुए शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहली बार यूपी के पूर्वांचल की ओर रुख किया। यह कोई बिजनेस प्लान होगा या फिर नए एरिया पर फोकस करने का कोई मार्केटिंग गुर।...पर शाहरुख वाराणसी आकर काफी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


उनसे उनकी फिल्म से इतर कुछ सवाल भी किए गए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने साफ संकेत दिए कि अभी तो वही सुपरस्टार हैं। चूंकि अगला सुपर स्टार कौन होगा के प्रश्न पर उनका जवाब था कि अभी वह काम कर ही रहे हैं।
विज्ञापन


आप लोगों वाली सुपर स्टार जनरेशन के बाद अब कोई सुपर स्टार नहीं पैदा हो रहा?
 असल में अब चीजें तेजी से बदल रही हैं। अब न वैसी कहानियां आ रहीं न मौके। भगवान की कृपा है मुझे वह अवसर मिले। (हंसते हुए) अभी तो मैं भी काम कर ही रहा हूं। हालांकि कई लोग बढ़िया काम कर रहे हैं। उम्मीद है आगे कोई न कोई जरूर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे हमेशा के सुपर स्टार अमिताभ सर जब शुरूआती कामयाबी के कुछ दिन बाद उनसे पहली बार मिला था तो यूं ही बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अगला सुपर स्टार सेटेलाइट से निकलेगा। तब हम लोग सेटेलाइट वगैरह बहुत नहीं जानते थे। तब चैनल भी नहीं शुरू हुए थे।

अब उन्हीं के तर्ज पर मैं कहना चाहता हूं कि अगला सुपर स्टार डिजिटल से निकलेगा। डिजिटल मीडिया जिसे सुपर स्टार बना देगा, वह बन जाएगा।
 
थियेटर से लेकर सुपर स्टार तक के सफर को भरपूर जीने के बाद आपको ‘सिनेमा’ या यूं कहें कि ‘कला’ के प्रति अब क्या जिम्मेदारी महसूस होती है?

मैंने प्रोसीनियम ही नहीं स्ट्रीट थियेटर भी जमकर किया है। स्कूलों-मोहल्लों और यहां तक कि गली-गली में घूम-घूमकर भी। यही कारण है मेरे भीतर कला और कला के भाव के प्रति एक अलग समझ पनप सकी। मेरी बेटी सुहाना भी एक्टिंग में आना चाहती हैं।

मैंने उनसे भी कहा कि पहले पांच साल तुम थियेटर जरूर करो। वैसे, मैं अभी भी बस काम किए जा रहा हूं। पिक्चर पर पिक्चर करने में व्यस्त हूं पर कभी-कभी सोचता हूं कि अब वह वक्त आ गया है कि मुझे सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास मेें कुछ खास जोड़ना चाहिए।
उम्र और अनुभव के इस पड़ाव पर यह मेरी जिम्मेदारी भी है।






 

अपने बच्चों के बारे में क्या सोचते हैं शाहरुख खान

aharukh khan says that next super star will be came from digital media
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

सवालः आपने कहा कि सुहाना एक्टिंग करना चाहती हैं, आर्यन क्या करना चाहते हैं?
मेरी माता आक्सफोर्ड रिटर्न थीं, पिता एमए, एलएलबी थे। परिवार के अधिकांश लोगों ने अच्छी और हायर एजूकेशन ली है। मैं अपने बच्चों के लिए भी चाहता था कि पहले वह खूब पढ़ाई करें। अधिक से अधिक पढ़ाई जीवन में बहुत काम आती है।

न सिर्फ जॉब के लिए बल्कि मुकम्मल समझदारी के लिए भी। मैं चाहता था कि आर्यन हायर एजूकेशन लें पर उन्होंने मुझे बताए बिना लंदन के एक इंस्टीट्यूट में फिल्म मेकिंग में एडमिशन ले लिया। मुझे बाद में बताया कि पापा मैं फिल्म मेकिंग सीखने जा रहा हूं। हालांकि आर्यन को एक्टिंग वगैरह पसंद नहीं है।

खूब खाया कलाकंद
शाहरुख बोले-मुझे इम्तियाज जी ने बनारस के कलाकंद के बारे में बताया था। सुबह उन्होंने मंगा कर खिलाया। काफी अच्छा लगा, इसलिए मैं ज्यादा खा गया। मुझे लग रहा है कि बनारस के स्वादिष्ट व्यंजन खाकर कहीं मैं मोटा न हो जाऊं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed