फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agreement between Vidyapeeth and Urdu University for research and skills

Varanasi News: रिसर्च और स्किल के लिए विद्यापीठ और उर्दू यूनिवर्सिटी में समझौता

Mon, 14 Oct 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Agreement between Vidyapeeth and Urdu University for research and skills
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने रिसर्च और फैकल्टी एक्सचेंज के लिए समझौता किया है। दोनों विश्वविद्यालयों के छात्र और प्रोफेसर एक-दूसरे के संसाधनों और स्किल्स का इस्तेमाल करेंगे। विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के वाइस चांसलर प्रोफेसर सैयद ऐनुल हसन ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया।


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए बेहतर और यह सार्थक कदम साबित होगा। इसकी मदद से करिकुलम डेवलपमेंट किया जाएगा। दोनों यूनिवर्सिटी के छात्र और छात्राओं को एक-दूसरे विश्वविद्यालय के कैंपस, लाइब्रेरी और लैब का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक गतिविधियों के आदान-प्रदान से बेहतर माहौल का निर्माण होगा। दोनों विश्वविद्यालय एक दूसरे के बेहतरीन कामोंं को ग्रहण कर इसका लाभ छात्र-छात्राओं को देना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed