फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Bharti 2024 Agniveer Army Recruitment Rally from 4th August to 21st August

Agniveer Bharti Rally: यूपी के 12 जिलों के युवाओं को 21 तक सेना में जाने का मौका, ये अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

Tue, 25 Jun 2024 07:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Jun 2024 07:06 AM IST
सार

Agniveer Army Recruitment Rally 2024 : वाराणसी समेत पूर्वांचल के 12 जिलों के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीर सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए चार अगस्त से 21 अगस्त तक का मौका है। 

विज्ञापन
Agniveer Bharti 2024 Agniveer Army Recruitment Rally from 4th August to 21st August
Agniveer Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala Graphics

विस्तार

Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर सेना भर्ती रैली चार अगस्त से 21 अगस्त तक छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होगी। इस रैली में वह अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने अप्रैल-मई 2024 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है।

विज्ञापन


छावनी सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के अनुसार यह भर्ती अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल के रिक्त पदों के लिए की जा रही है। इस रैली में पूर्वांचल के 12 जिलों मऊ, बलिया, आज़मगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय की ओर से रैली से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर, अस्पष्टता से बचने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। 0542-2506655/ 7518900198 पर संपर्क कर सकेंगे। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों का शिकार न बनें या किसी अनुचित साधन का सहारा न लें, क्योंकि सशस्त्र बलों में सफल करियर के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करने के उद्देश्य से सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed