फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Army Recruitment Rally 674 candidates from Ghazipur succeeded in race

Agniveer Bharti Rally: अग्निवीर भर्ती की दौड़ में गाजीपुर के 674 अभ्यर्थी सफल, 1025 अभ्यर्थी हुए शामिल

Mon, 17 Nov 2025 06:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत छावनी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में 1025 अभ्यर्थी दौड़े। इस दौरान गाजीपुर के 674 अभ्यर्थी सफल हुए। 

विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment Rally 674 candidates from Ghazipur succeeded in race
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छावनी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत गाजीपुर जिले के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया उत्साह और अनुशासन के बीच संपन्न हुई। रविवार को गाजीपुर जिले के कुल 1260 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 1025 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जो कुल बुलाए गए अभ्यर्थियों का 81.3% है। 

विज्ञापन


निर्धारित 1.6 किमी दौड़ और शारीरिक परीक्षण के बाद 674 अभ्यर्थियों ने रेस में सफलता हासिल की, जो उपस्थित अभ्यर्थियों का 65.8% है। पूरी भर्ती प्रक्रिया एआरओ अमेठी के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर के नेतृत्व में संचालित हुई।
विज्ञापन


गाजीपुर के युवाओं की यह भागीदारी और सफलता दर पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही, जिससे जिले की सक्रिय उपस्थिति और तैयारी का मजबूत संदेश उभरकर सामने आया है। रविवार को आयोजित पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से हुई। सेना अधिकारियों, मेडिकल टीम और प्रशासनिक अमले ने सुरक्षा एवं व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Politics: ईवीएम हैक होती तो मैं आजमगढ़ से क्यों हारता? दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विपक्ष पर साधा निशाना

भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर पूरे समय मैदान में मौजूद रहे और भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखीं। उन्होंने बताया कि अबतक की हुई भर्ती में फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को इस बार की प्रक्रिया से वंचित रखा जाएगा। वहीं अगली भर्ती में भी ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी, जिनकी उम्र इस बार पूरी हो चुकी है लेकिन फर्जी दस्तावज के सहारे शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed