फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dinesh Lal Yadav Nirahua said if EVM hacked then why would I lose from Azamgarh

UP Politics: ईवीएम हैक होती तो मैं आजमगढ़ से क्यों हारता? दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विपक्ष पर साधा निशाना

Mon, 17 Nov 2025 05:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Nov 2025 05:51 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पहुंचे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि खेसारी के साथ जो हुआ वही हाल उप्र में अखिलेश यादव का होगा। जब परिवार ही साथ नहीं तो राजनीति का क्या मतलब है। 
 

विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua said if EVM hacked then why would I lose from Azamgarh
आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत में स्टार प्रचारक के रूप में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने भंवरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में निरहुआ ने कहा कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ईवीएम हैकिंग और वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी होती तो मैं आजमगढ़ से क्यों हारता? विपक्ष जब हारता है, तो ऐसे आरोप लगाता है। एनडीए की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं की बड़ी भूमिका रही।
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव के परिवारिक विवाद पर बोलते हुए निरहुआ ने रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि परिवार सबसे बड़ा होता है। बिना नाम लिए तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब परिवार ही साथ नहीं है तो राजनीति का क्या मतलब? उन्होंने कहा कि वह लालू परिवार के बेहद करीबी हैं और समय मिलने पर लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेने जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव की हार पर निरहुआ ने कहा कि खेसारी के साथ जो हुआ वही हाल उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का होगा। क्योंकि, राम मंदिर और सनातन पर टिप्पणी जनता को पसंद नहीं आती। अब जब खेसारी राजनीति में आ चुके हैं तो जनता की सेवा करें। जीत-हार तो लगी रहती है, मैं भी हार के बाद आजमगढ़ के विकास में जुटा हूं।

Trending Videos

बिहार चुनाव में महिलाओं को 10000 रुपये देने को विपक्ष द्वारा एनडीए की जीत का कारण बताए जाने पर निरहुआ ने कहा कि असली वजह जनता की गुंडाराज से मुक्ति की चाहत है।  राजद के लोग चुनाव से पहले ही गुंडागर्दी का संदेश देने लगे थे, जिससे जनता नाखुश थी।

इसे भी पढ़ें; Dadri Mela: बच्चे- बच्चे की फरमाइश में योगी जी... बिहार चुनाव पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का आया बड़ा बयान

निरहुआ ने कहा कि जिले को जल्द ही आजमगढ़–दिल्ली के बीच नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है, जिसके लिए उन्होंने रेल मंत्री से बातचीत की है। इसके अलावा वाराणसी–गोरखपुर रेल लाइन (वाया आजमगढ़) के कार्य में तेजी आई है और रिंग रोड परियोजना भी शुरू होने वाली है। वह आजमगढ़ के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed