फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agnipath scheme protest Live Updates Stone pelting on bus train burnt varanasi azamgarh ballia chandauli ghazipur jaunpur mirzapur latest news

Agneepath Protest: वाराणसी में जमकर बवाल, दुकानों-बसों में तोड़फोड़, बलिया में ट्रेन फूंकी, आजमगढ़-जौनपुर-मऊ में चक्काजाम, ट्रेन परिचालन प्रभावित

Fri, 17 Jun 2022 05:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Jun 2022 05:34 PM IST
सार

Protest Against Agneepath Scheme : सेना में चार साल की भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह से ही माहौल गरमाया हुआ है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में युवा सड़क पर उतर आए हैं। कई जगहों से तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की खबर आई है। यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट...

विज्ञापन
Agnipath scheme protest Live Updates Stone pelting on bus train burnt varanasi azamgarh ballia chandauli ghazipur jaunpur mirzapur latest news
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना में चार साल की भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हंगामा मचा है। योजना के विरोध की आंच शुक्रवार को वाराणसी समेत पूर्वांचल में पहुंच गई। सुबह से ही जगह-जगह सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बनारस से लेकर बलिया तक जबरदस्त हंगामा हो रहा है। कई जगह से पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना आई है। वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10 के पास आगजनी की गई। करीब पांच घंटे तक जारी हंगामे के बाद उपद्रवियों को खदेड़ कर पुलिस ने शांति बहाल की। कई दर्जन युवाओं को हिरासत में भी लिया गया है। यहां पढ़ें हर अपडेट...

विज्ञापन


कैंट रोडवेज से 9 घंटे बाद बस सेवा बहाल
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार युवकों कैंट रोडवेज में जमकर उत्पात मचाया। पथराव कर रोडवेज की कई बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस कारण बस सेवा रोक दी गई थी। करीब 9 घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे रोडवेज बस अड्डे बस सेवा बहाल हुई। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


मऊ में काशी डिपो की बस पर  पथराव
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे मऊ के युवाओं ने सुबह करीब 10 बजे नेशनल हाईवे अमिला-थानीदास मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे बाद मामले की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी घोसी, सीओ सहित आला अधिकारियों ने चक्कजाम हटाने को कहा। प्रदर्शनकारी मान नहीं रहे थे। अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मामला शांत हो जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी थानीदास से लगभग 300 मीटर दूर रामजानकी मंदिर के समीप झाड़ियों में छिप गए। इसी बीच गोरखपुर की तरफ से मऊ आ रही काशी डिपो की बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूटने के साथ ही एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपी बोले- आक्रोशित युवाओं को समझाया जाएगा
कैंट स्टेशन पर हुए हंगामे-बवाल के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने मौका मुआयना किया और मातहतों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थिति अब सामान्य है। ये हमारे ही बच्चे हैं जिन्हे समझाया जा रहा है। यह भी कहा कि समझाया जा रहा है यदि नहीं समझे तो उपद्रव के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 


आजमगढ़ में युवाओं ने किया चक्काजाम
आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर लाटघाट पुरानी सरयू नदी पुल पर शुक्रवार को सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं चक्काजाम कर दिया। जिससे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर  आवागमन आधे घंटे तक ठप रहा। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल, एसएसबी और सीआरपी के जवानों के साथ अधिकारी पहुंचे और युवाओं को हटाकर आवागमन शुरू कराया

वाराणसी का ताजा हाल, तोड़फोड़ करने वालों पर हमला
कैंट रोडवेज, चौकाघाट, सिगरा, चौबेपुर, सारनाथ सहित कई अन्य इलाकों में युवा योजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन और हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान चौकाघाट, सिगरा और लहरतारा में पथराव कर बसों के शीशे तोड़े गए। सिगरा, इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। वाराणसी से गाजीपुर मार्ग और वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने सिगरा रोड पर तोड़फोड़ करने  वालों को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंपा। 


वाराणसी कैंट स्टेशन पर जमकर पथराव, इंस्पेक्टर सहित चार सिपाही घायल
कैंट स्टेशन के मालगोदाम की ओर रेलवे ट्रैक पर युवकों ने आग लगा दिया। रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में सिगरा इंस्पेक्टर सहित चारी  सिपाही चोटिल हो गए। 12 युवकों को सिगरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। फौर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। कैंट निदेशक सहित रेलवे सुरक्षा एजेंसियों बैठक कर रहे हैं। 

पूर्वांचल में कहां-कहां हंगामा
प्रदर्शनकारियों वाराणसी कैंट रोडवेज पर खड़ी बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही रास्ते में जा रही बसों में भी तोड़फोड़ की है। कैंट रोडवेज से बसों का परिचालन बंद हो गया है। बलिया में छात्रों ने रेलवे स्टेशन में तोड़फोड की है। ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दिया। जौनपुर में कई चौराहों पर प्रदर्शन हो रहा है। पीडीडीयू नगर- गया रेल मार्ग पर जाखिम स्टेशन के पास युवाओं ने ट्रैक जाम कर दिया है। 12 से ज्यादा ट्रेनें जहां-तहां खड़ीं हैं। लखनऊ से छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस रसड़ा में सुबह सात बजे से ही खड़ी है। बलिया से लेकर बनारस तक कई दर्जन युवाओं को हिरासत में लिया गया है। बवाल के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। 

वाराणसी में पथराव और जमकर तोड़फोड़, दुकानें हुई बंद

Agnipath scheme protest Live Updates Stone pelting on bus train burnt varanasi azamgarh ballia chandauli ghazipur jaunpur mirzapur latest news
बसों पर किया गया पथराव - फोटो : अमर उजाला

अग्निपथ योजना के विरोध में वाराणसी में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रदर्शन हो रहा है। कैंट स्टेशन के बाहर युवकों ने सवारी वाहनों के शीशे तोड़े और प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही इंग्लिशिया लाइन, कैंट स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर भी प्रदर्शन किया। कैंट स्टेशन परिसर में प्रवेश से रोकने पर भड़के युवाओं ने प्रदर्शन किया। रोडवेज के पास भी युवकों ने पत्थरबाजी की। पथराव कर कई बसों के शीशे तोड़ दिए। कैंट स्टेशन के आसपास की दुकानें बंद हो गई हैं। इंग्लिशिया लाइन पर पथराव भी किया गया है।

जौनपुर में पत्थरबाजी कर किया चक्का जाम

जौनपुर में भी वाजिदपुर तिराहे पर 100 से ज्यादा युवा इकट्ठा होकर चक्का जाम कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मानसून नागपाल ने समझाते हुए उन्हें किसी तरह फिलहाल शांत कराया है। कुछ देर के लिए वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी लाइन लग गई थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह ट्रेनें रोक दी गई हैं। श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस को रोक दी गई है। इसके अलावा इंदौर से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को सवा नौ बजे से रोक दिया गया है। इससे यात्री परेशान हैं। 

बलिया में फूंकी ट्रेन, स्टेशन पर तोड़फोड़

Agnipath scheme protest Live Updates Stone pelting on bus train burnt varanasi azamgarh ballia chandauli ghazipur jaunpur mirzapur latest news
बलिया में ट्रेन की बोगी फूंकी - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह युवाओं ने बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया। मेमू और पैसेंजर ट्रेन पर पथराव करके तोड़ दिया। रेलवे लाइन पर खड़ी एक ट्रेन की खाली बोगी में आग लगा दिया गया। कई दर्जन युवाओं को हिरासत में लिया गया है। 

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन जारी, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

Agnipath scheme protest Live Updates Stone pelting on bus train burnt varanasi azamgarh ballia chandauli ghazipur jaunpur mirzapur latest news
चंदौली के चहनिया में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। पीडीडीयू नगर-गया रेल मार्ग पर जाखिम स्टेशन के पास युवाओं ने सुबह ही ट्रैक जाम कर दिया। इस कारण  एक दर्जन ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। इसी तरह पीडीडीयू नगर-पटना मार्ग पर डुमरावं और कुल्हड़िया के पास ट्रैक जाम होने से ट्रेनों के पहिए थम गए।

ट्रेनों के न चलने से पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ जमा है। पीडीडीयू जंक्शन पर काफी सख्त सुरक्षा व्यवस्था है। चंदौली के चहनिया चौराहे पर युवकों ने नारेबाजी की। चक्काजाम करने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को समझाया। युवाओं ने सीओ सकलडीहा को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed