Agnipath Protest: आज वाराणसी कैंट स्टेशन और रोडवेज के बीच सवारी वाहन चलने पर रोक, यहां देखें रूट डायवर्जन
अग्निपथ योजना को लेकर विरोध को देखते हुए वाराणसी में अलर्ट है। आज कैंट स्टेशन से रोडवेज बस स्टेशन के बीच किसी भी प्रकार के सवारी वाहन नहीं चलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना को लेकर विरोध को देखते हुए सोमवार को कैंट स्टेशन से रोडवेज बस स्टेशन के बीच किसी भी प्रकार के सवारी वाहन नहीं चलेंगे। ऑटो, ई-रिक्शा, सवारी बसें और अन्य सवारी गाड़ियों का संचालन पर प्रतिबंधित रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है।
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार रोडवेज से कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सभी वाहनों को अंधरापुल चौराहा से मरीमाई या नदेसर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन में जाने वाने वाहनों को धर्मशाला तिराहे से लहरतारा या इंग्लिशिया लाइन के तरफ निकाला जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन कैंटोमेंट क्षेत्र में जाने वाले सभी वाहनों को इंडिया होटल चौराहा से कैंटोमेंट क्षेत्र के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
रोडवेज बसों का संचालन आज रहेगा ठप
अग्निपथ योजना के विरोध और वायरल भारत बंद के चलते सोमवार को वाराणसी परिक्षेत्र की रोडवेज की बस सेवा ठप रहेगी। वहीं, रविवार की दिन में 12 बजे तक भी बसों का संचालन नहीं होने और दुकानें बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि गत दिवस बसों में तोड़फोड़ को देखते हुए सोमवार को बस सेवा को बंद रखा जाएगा। इस दौरान परिसर की दुकानें भी बंद रहेंगी। पुलिस प्रशासन की ओर रोडवेज परिसर से कैंट तक पैदल मार्च निकाला गया। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक पुलिस प्रशासन से सुरक्षा का आश्वासन और यात्रियों को परेशानी को देखते हुए दोपहर 12 बजे के बाद रोडवेज की 25 प्रतिशत बसों का ही संचालन किया गया।
कर्नाटक के 72 यात्रियों को दो बसों से किया रवाना
विरोध प्रदर्शन के चलते वाराणसी में फंसे कर्नाटक के यात्रियों को रविवार को पर्यटन विभाग ने परिवहन विभाग के सहयोग मैसूर जिले के मंडया भिजवाया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार को ट्रेन निरस्त होने के चलते कर्नाटक से आए 72 लोग वाराणसी में फंस गए। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर गोदौलिया स्थित जंगमबाड़ी मठ में रहने खाने पीने आदि का प्रबंध कराया गया। इसके बाद पर्यटन विभाग ने परिवहन विभाग की मदद से दो बसों का इंतजाम किया और रवाना किया।
सरैया-कज्जाकपुरा मार्ग भी आज से तीन दिन के लिए बंद
कज्जाकपुरा आरओबी निर्माण कार्य में बाधक बन रहे बिजली भूमिगत तारों को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके चलते रविवार से अगले तीन दिनों तक कज्जाकपुरा सरैया मार्ग बंद रहेगा। बिजली विभाग का कार्य पूरा होने के बाद पुन: मंगलवार को कज्जाकपुरा सरैया मार्ग चालू हो जाएगा। दरअसल, कज्जाकपुरा आरओबी निर्माण कार्य के कारण पहले से ही गोलगड्डा पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
हनुमान फाटक और कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग जाम की समस्या को और बढ़ा देती है। अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह ने बताया कि आरओवी निर्माण कार्य में लेढूपुर से बिजली विभाग की मुख्य भूमिगत तार के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। जिसे देखते हुए विद्युत विभाग ने भूमिगत तारों को हटाने के लिए का काम शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से तीन दिनों के लिए कज्जाकपुरा सरैया मार्ग को बंद करने की अनुमति ली है।