फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After worshipping Liladhar, Aarti was performed and 125 flags were taken to Khatu Shyam Dham

Varanasi News: लीलाधर की पूजा कर उतारी आरती, 125 निशान लिए रवाना हुए खाटू श्याम धाम

Mon, 23 Feb 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
After worshipping Liladhar, Aarti was performed and 125 flags were taken to Khatu Shyam Dham
लक्सा के श्याम मंदिर से निकाली गई निशान यात्रा में  श्रद्धालुओं की भीड़। अमर उजाला
श्याम भक्तों ने रविवार को लीलाधर की झांकी सजाई और निशान के साथ खाटू श्याम जयपुर के लिए निकले। श्याम मंदिर लक्सा में पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकालकर कैंट स्टेशन पहुंचे और वहां श्याम प्रभु के जयकारे के साथ भक्तों का दल मरुधर एक्सप्रेस से रवाना हुए।
विज्ञापन

फागुन महोत्सव के तहत श्रीश्याम मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई। कलाकारों ने भजनों से प्रभु की महिमा गान किया। चालो चालो रे खाटू धाम..., चाला कीर्तन की है रात बाबा थाने आनो पडसी... आदि भजन गूंजे। कीर्तन मंत्री चंदन तोदी, राजेश तुलस्यान, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, संजय शर्मा, सुशील गाड़ोदिया आदि ने भजन सुनाए। संस्था के मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने निशान पूजा की। पुजारी संजय ने प्रभु की आरती उतारी। दोपहर में श्रीश्याम मंडल ट्रस्ट के मंत्री राजेश तुलस्यान, श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन

संदीप दुबे, संदीप शर्मा कानू के संयोजक में श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं-पुरुष और बच्चे खाटू धाम श्याम निशान ध्वजा लिए चल रहे थे। श्याम प्रभु की रंग बिरंगी फूलों से झांकी सजाई गई थी। मार्ग में मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष अनूप सराफ, महेश चौधरी, राम बुबना, प्रमोद सराफ ने पुष्पवर्षा कर प्रभु की आरती उतारी। यात्रा सोमवार को जयपुर विश्राम कर 24 फरवरी को परसुरामपुरिया धर्मशाला से निशान अर्पण यात्रा ध्वजा लेकर पैदल खाटू धाम जाएंगे और प्रभु के चरणों में निशान अर्पण करेंगे। शोभायात्रा में श्रेया तुलस्यान, चंदन तोदी, उमेश जोगाई, पप्पू, बंटी लोहिया, भगवती शर्मा, शिवांग शर्मा, दीपक गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed