फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After visiting Kashi, the team of Chief Ministers left for Ayodhya

काशी भ्रमण के बाद मुख्यमंत्रियों का दल अयोध्या रवाना

Thu, 16 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
After visiting Kashi, the team of Chief Ministers left for Ayodhya
श्री काशी विश्वनाथ धाम समारोह में शामिल होने आए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए। बाबतपुर एयरपोर्ट पर जिले के भाजपा नेताओं ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर विदा किया।
विज्ञापन

बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनकी पत्नी त्सेरिंग डोल्मा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और उनकी पत्नी की हियानु देवी सुबह 9.30 बजे हेलिकॉप्टर से प्रस्थान किए। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब उनकी पत्नी नीति देब सुबह 9.40 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पत्नी रेणू देवी सुबह 9.50 बजे राजकीय विमान से प्रस्थान किए। इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और उनकी पत्नी हेतल पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुयान सरमा, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन ने 10 बजे अयोध्या प्रस्थान किया। प्रदेश सरकार के राजकीय विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा, अमित कुमार, धर्मेंश कुमार और सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे सुबह 10:10 बजे अयोध्या रवाना हुए। दोपहर 12:15 बजे राजकीय विमान से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed