फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After two years temperature rose to 10 degrees Celsius on Makar Sankranti bright sunshine throughout day

Varanasi Weather: दो साल बाद मकर संक्रांति पर तापमान 10 डिग्री चढ़ा, पूरे दिन खिली तीखी धूप; जानें अपडेट

Fri, 16 Jan 2026 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 05:44 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में धूप से अब ठंड में कमी आई है। गुरुवार को अधिकतर लोगों ने अपने गर्म कपड़े उतार दिए। पैदल चलने पर पसीने होने लगे थे। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
After two years temperature rose to 10 degrees Celsius on Makar Sankranti bright sunshine throughout day
घाटों पर धूप का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : महमूद खान

विस्तार

UP Weather News: उत्तरायण होते ही सूर्यदेव अपने रंग में आ चुके हैं। दो साल के बाद बनारस में मकर संक्रांति पर तीखी धूप खिली रही और तापमान पिछले साल के मुकाबले आठ डिग्री ज्यादा और 2024 से 10 डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं पिछले साल दोपहर एक बजे तक और 2024 में पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा था, लेकिन इस साल बृहस्पतिवार को सुबह के सात बजे से ही कड़ी धूप निकल गई।

विज्ञापन


इस बार वाराणसी शहर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 2025 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और दो साल पहले 2024 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 2023 में इसी दिन अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में शुक्रवार के बाद से तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी दी गई है। शनिवार को यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रात में शीतलहर में कमी आ सकती है। वहीं अगले 5-6 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ला हॉस्टल में मेस छोड़ छात्रों ने की खिचड़ी और दही-चूड़ा पार्टी
बीएचयू के बिड़ला हॉस्टल में मेस के खाने से दूरी बनाते हुए छात्रों ने खुद से बनाई खिचड़ी और गुड़-दही-चूड़ा पार्टी की। हर हर महादेव, माता अन्नपूर्णा और महामना के जयघोष के साथ छात्रों ने खिचड़ी खाकर मकर संक्रांति मनाई। इस दौरान 10 से ज्यादा तरह के व्यंजनों को खिचड़ी पार्टी में शामिल किया गया था। शोध छात्र वैभव राय, पतंजलि पांडेय, अश्विनी राय, विकास सहित कई छात्रों ने मिलकर परंपरागत तरीके से त्योहार मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed