फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the sister died while trying to save the goat, the brother also died during treatment.

Varanasi News: बकरी बचाने में बहन के बाद इलाज के दौरान भाई ने भी तोड़ा दम

Fri, 10 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
After the sister died while trying to save the goat, the brother also died during treatment.
48 घंटे में दो मौत ने परिवार को झकझोरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास बकरी को बचाने के चक्कर में ट्रेन के धक्के बहन की मौत के बाद घायल भाई टिंकू पाल (17) ने भी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। 48 घंटे में दो मौत ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजपुर गांव निवासी हीरामणि की पुत्री अन्नू पाल (19) बुधवार देर शाम रेलवे ट्रैक के किनारे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच गई। बकरियों को ट्रैक से हटाने के दौरान अन्नू ट्रेन की चपेट में आ गई। बहन को बचाने के लिए टिंकू दौड़ा, लेकिन वह भी ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन टिंकू को कछवा के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस की कार्रवाई के डर से परिजनों ने अन्नू का शव भूसा घर में छिपा दिया था। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया और तीन घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से श्यामू शर्मा (28) की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्यामू शर्मा के रूप में हुई. वह अविवाहित था। जंसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article