फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath temple varanasi After the sanctum sanctorum, the work of gold sanding started on the outer walls, the mold is being made of golden stone pieces

काशी विश्वनाथ मंदिर: गर्भगृह के बाद बाहरी दीवारों पर सोना मढ़ने का काम शुरू, सावन से पहले पूरी होगी योजना

Wed, 23 Mar 2022 09:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2022 09:57 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह की भीतरी दीवारों को स्वर्ण मंडित कर दिया गया है। इसमें 37 किलो सोना लगा। अब बाहरी दीवारों को भी 23 किलो सोने से स्वर्ण मंडित करने की योजना है और इस पर काम शुरू भी हो गया है। 

विज्ञापन
Kashi vishwanath temple varanasi After the sanctum sanctorum, the work of gold sanding started on the outer walls, the mold is being made of golden stone pieces
काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह में स्वर्णिम आभा ृ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वर्णमंडित गर्भगृह में विराजमान काशीपुराधिपति का दरबार सावन से पहले स्वर्ण मंदिर में तब्दील हो जाएगा। गर्भगृह की भीतरी दीवारों के बाद अब बाहरी दीवारों को भी 23 किलो सोने से स्वर्ण मंडित करने की योजना है और इस पर काम शुरू भी हो गया है। सावन में स्वर्ण मंदिर में विराजमान होकर महादेव अपने भक्तों को आशीष देंगे।

विज्ञापन


गर्भगृह की बाहरी दीवारों पर सोना मढ़ने का काम दिल्ली की कंपनी को सौंपा गया है। इसमें जमीन से आठ फीट की ऊंचाई से शिखर तक सोना लगाया जाएगा। दरअसल, दक्षिण भारतीय शिव भक्त से दान में मिले सोने से मंदिर के गर्भगृह की भीतरी दीवारों को तो स्वर्ण मंडित कर दिया गया है।

विज्ञापन

तांबे के सांचे के अनुसार सोना मढ़ा जाएगा

इसमें 37 किलो सोना लगा और यह काम महाशिवरात्रि से पूर्व हो गया था। उसी वक्त ये निर्णय लिया गया था कि अब बाहरी दीवारों पर भी सोना मढ़ा जाएगा, लेकिन महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी और होली जैसे त्योहारों के चलते बाहरी दीवारों को स्वर्ण मंडित करने का काम स्थगित कर दिया गया था, जो अब फिर से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi vishwanath temple varanasi After the sanctum sanctorum, the work of gold sanding started on the outer walls, the mold is being made of golden stone pieces
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

गर्भगृह की वाह्य दीवारों पर सोना मढ़ने के लिए तांबे का सांचा तैयार कर बांस-बल्लियां गाड़ दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पहले तांबे का सांचा तैयार होगा, फिर अगले चरण में तांबे के सांचे के अनुसार सोना मढ़ा जाएगा। यहां बता दें कि 1780 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर का निर्माण कराया था।

शाह शुजाउद्दौला से युद्ध में जीते गए सोने के एक तिहाई भाग को पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने बाबा के दरबार में अर्पित किया था। उसी समय काशी विश्वनाथ के दो शिखर स्वर्ण मंडित किए गए थे।

दो शिखरों पर चढ़ाया जाएगा सोना

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थित पहले से स्वर्ण मंडित दो शिखर की दीवारों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। इसके लिए 10 सदस्यीय टीम दो चरणों में काम कर रही है। इस दौरान भक्तों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए गर्भगृह के द्वार के पास सबसे अंतिम में काम कराया जाएगा।

पीएम मोदी की मां के वजन का लग रहा है सोना

काशी विश्वनाथ मंदिर की गर्भगृह और बाहरी दीवारों पर कुल 60 किलो सोना लगाया जाएगा। सूत्रों की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के वजन के बराबर ही मंदिर परिसर में सोना दान किया गया है। स्वर्ण आभा से दमक रहे गर्भगृह की पहली तस्वीर पीएम मोदी के काशी दौरे के दौरान ही सामने आई थी।  गर्भगृह में 37 किलोग्राम और बाहरी दीवारों पर 23 किलोग्राम सोना लगेगा।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि  स्वर्ण मंडित शिखर की दीवारों को पर सोना चढ़ाने का काम शुरू किया गया है। इसमें 23 किलोग्राम सोना लगाया जाएगा। जमीन से आठ फीट की ऊंचाई के बाद दीवारों को स्वर्णमंडित करने की योजना है। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed