Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the Mahaarati, the doors of Swarnayami Annapurna were closed

Varanasi: महाआरती के बाद बंद हो गए स्वर्णयमी अन्नपूर्णा के कपाट, अब साल भर बाद भक्तों को मिलेंगे माता के दर्शन

Sat, 02 Nov 2024 11:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2024 11:07 PM IST
सार

अन्नकूट के समापन के साथ ही माता की स्वर्ण प्रतिमा के कपाट बंद हो गए। अब माता के दर्शन अगले साल होंगे। महंत शंकर पुरी ने महाआरती की। भक्तों ने पांच दिनो तक दर्शन पूजन का सु:ख प्राप्त किया।

विज्ञापन
After the Mahaarati, the doors of Swarnayami Annapurna were closed
मां अन्नपूर्णा की स्वर्ण प्रतिमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अन्नकूट महोत्सव के साथ ही स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के कपाट वर्ष भर के लिए बंद हो गए। अब एक साल बाद ही श्रद्धालुओं को माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन प्राप्त होंगे। मध्यरात्रि में महाआरती के बाद माता की स्वर्ण प्रतिमा को 16 भुन्नासी तालों में बंद कर दिया गया। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने माता के भव्य स्वरूप की आरती उतारी।

विज्ञापन


स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट शनिवार को भोर में चार बजे आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। आधी रात से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बांसफाटक ढुंढिराज के रास्ते श्रद्धालु अस्थायी सीढि़यों से माता के स्वर्ण विग्रह और खजाना लेने पहुंचे।
विज्ञापन


इसके साथ ही माता के अन्नकूट की झांकी के दर्शन भी हो रहे थे। शयन आरती तक सवा दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन कर माता का खजाना प्राप्त किया। अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का दर्शन करना चाह रहे थे, यही कारण था कि मध्यरात्रि तक श्रद्धालुओं की अटूट कतार मंदिर में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यरात्रि में महंत शंकर पुरी ने माता की महाआरती उतारी। इसके बाद विधि-विधान से पूजन कर माता के स्वर्णमयी स्वरूप को 16 भुन्नासी तालों के अंदर बंद कर दिया गया। अब अगले साल फिर से धनतेरस पर माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed