फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the death of the son, the daughter-in-law was accused of usurping the property, an FIR was lodged.

Varanasi News: बेटे की मौत के बाद बहू पर संपत्ति हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
After the death of the son, the daughter-in-law was accused of usurping the property, an FIR was lodged.
कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में टैगोर टाउन कॉलोनी निवासी महिला ने बहू पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया और एडिशनल सीपी से कार्रवाई की मांग की। एडिशनल सीपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी बहू समेत सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शकुंतला देवी का आरोप है कि बहू डॉ़ शुभी की प्रताड़ना की वजह से बड़े पुत्र डॉ. अभिषेक राय हार्ट का मरीज हो गया था और बीते साल दस दिसंबर को उसका निधन हो गया। तेरहवीं से पहले ही बहू ने आजमगढ़ त्रिवेणी ट्रॉमा सिटी हॉस्पिटल समेत करोड़ों रुपये की संपत्तियों को अपना करा लिया। लखनऊ के फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया। एंबुलेंस, दो फॉर्च्यूनर, एक डस्टर, एक हुंडई वेन, मोटरसाइकिल समेत कई वाहन लेकर चली गई। बेटे की मृत्यु के बाद बीमा के दो करोड़ भी पास रख लिया। एक दिसंबर को बहू अपने भाई और 10–15 हथियारबंद बदमाशों के साथ घर में घुस आई और छोटे बेटे को जान से मारने की कोशिश की। पूरा मामला सीसी कैमरे में कैद है। झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी मिलती है। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article