फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After the death of Akanksha Dubey, Samar Singh became active on social media, wrote these words

Akanksha Dubey Update: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ समर सिंह, लिखे ये शब्द

Tue, 28 Mar 2023 05:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 28 Mar 2023 05:11 PM IST
सार

आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। समर सिंह ने सोशल मीडिया पर आकांक्षा के लिए ये शब्द लिखे...

विज्ञापन
After the death of Akanksha Dubey, Samar Singh became active on social media, wrote these words
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई थीं। मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी। उसने लिखा था कि निशब्द। अब पुलिस समर की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

सीलबंद है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- 
Akansha Dubey: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा

विज्ञापन

डॉक्टरों के पैनल ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के शव का सोमवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट को सीलबंद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा की अंत्येष्टि परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में मणिकर्णिका घाट पर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

After the death of Akanksha Dubey, Samar Singh became active on social media, wrote these words
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने बेटे के साथ सोमवार सुबह मुंबई से वाराणसी पहुंची। सारनाथ थाने में उन्होंने अपनी बेटी की मौत के संबंध में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए। कहा कि समर सिंह मेरी बेटी आकांक्षा को रोजाना प्रताड़ित करता था। पैसे हड़प लेता था। तीन साल से टॉर्चर कर रहा था। समर और संजय सिंह ने साजिश के तहत हत्या की है। 
यह भी पढ़ें- Akansha Dubey: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed