Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress district and city presidents will no longer be replaced before the elections; organization expans

यूपी: चुनाव के पहले अब नहीं बदले जाएंगे कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्ष, संगठन का विस्तार फिलहाल टला

Fri, 13 Nov 2026 11:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 11:02 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस ने वर्तमान संगठन के साथ ही चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश संगठन में अभी कोई बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन
UP: Congress district and city presidents will no longer be replaced before the elections; organization expans
कांग्रेस हाईकमान अभी बड़ा बदलाव नहीं चाहता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि अब किसी भी जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को नहीं बदला जाएगा। सभी को सियासी जंग जीतने के तरीके सिखाए गए। यह भी निर्देश दिया गया कि पार्टी की रीति- नीति को जनता तक पहुंचाया जाए। इसके लिए मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का भरपूर सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को सभी जिला अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों, फ्रंटल एवं विभाग अध्यक्षों सहित कुल 165 लोगों को बुलाया गया। इनकी कार्यशाला को प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। निर्देश दिया गया कि सभी पार्टी के पदाधिकारी पूरे सम्मान के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करें। उनकी राय लें। उन्हें पार्टी के निर्देश और शीर्ष नेतृत्व की ओर से उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का सकारात्मक उपयोग करें। इसी तरह वार रूम की महत्ता, एसआईआर के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश को जनजन तक पहुंचाने, वोटर के वोट को सुरक्षित रखते हुए उसको बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया। मौके पर सांसद तनुज पुनिया, सांसद, विधायक वीरेन्द्र चैधरी, सचिन सुभाष यादव, मनीष हिंदवी, वीरेंद्र मदान, द्विजेंद्र त्रिपाठी, डा. अंशु अवस्थी, सचिन रावत, प्रियंका गुप्ता, दिनेश यादव,
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्ट सेंटर से जुड़े रहेंगे सभी जिले
शुक्रवार को कनेक्शन सेंटर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यशाला में कनेक्ट सेंटर द्वारा प्रजेन्टेशन(डिजिटल स्क्रीन) के माध्यम से समझाया गया कि किस तरह से सभी जिला एवं महानगर प्रदेश मुख्यालय से जुड़े रहेंगे।


हर जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष सक्रिय रूप से संभाले कमान
प्रदेश अध्यक्ष पद से अजय राय के हटने और नए अध्यक्ष के रूप में आराधना मिश्रा मोना के जिम्मेदारी संभालने के बाद चर्चा थी कि करीब दो दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। शुक्रवार की कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी जिला एवं शहर अध्यक्ष नहीं हटाया जाएगा। फिर भी जो पूरी तरह से निष्क्रिय रहेगा उसे बदल दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed