फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sigra and Chhitaipur road caved Shivpur locals placed stick pothole adding inconvenience

Varanasi News: सिगरा, चितईपुर के बाद अब शिवपुर में धंसी सड़क, गड्ढे में लोगों ने डाला डंडा; बढ़ी परेशानी

Sun, 09 Aug 2026 12:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 12:20 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बारिश के दौरान सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। सिगरा और चितईपुर के बाद अब शिवपुर में सड़क धंस गई। सड़क पर बने गड्ढे में लोगों ने हादसे से बचाव के लिए डंडा डालकर उसे चिह्नित किया। अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण अभी मरम्मत संभव नहीं है। बारिश थमने के बाद सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi Sigra and Chhitaipur road caved Shivpur locals placed stick pothole adding inconvenience
गड्ढा बना परेशानी का सबब। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में बारिश के बीच सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। सिगरा और चितईपुर के बाद अब शिवपुर बाजार में भी मुख्य सड़क धंस गई। शनिवार को राघव राम वर्मा स्कूल के पास सड़क के बीचों-बीच अचानक गड्ढा बन गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तत्काल गड्ढे में डंडा लगाकर उसे चिह्नित किया, ताकि वाहन चालकों को खतरे का आभास हो सके और किसी तरह का हादसा न हो। लोगों ने गड्ढे के आसपास ईंटें भी रख दीं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क धंसने की सूचना तत्काल पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दी गई। नागरिकों ने विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर गड्ढा होने से वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय हादसे की आशंका अधिक है।

विज्ञापन

Varanasi Sigra and Chhitaipur road caved Shivpur locals placed stick pothole adding inconvenience
सिगरा-कैंट मार्ग का हाल। - फोटो : संवाद

बारिश के दौरान सड़कों के धंसने की घटनाएं इससे पहले भी सामने आ चुकी हैं। सिगरा के पास धंसी सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब वह हिस्सा दोबारा धंसने लगा है। वहीं चितईपुर के पास सड़क धंसने से बने गड्ढे को भी भर दिया गया है। फिलहाल वहां सड़क को समतल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार गिट्टियों की पकड़ मजबूत होने के बाद तारकोल डाला जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां सड़क की खोदाई हुई है, वहां बारिश के दौरान मिट्टी नीचे धंसने से सड़क पर गड्ढे बन जाते हैं। ऐसे स्थानों को फिलहाल आवागमन के लायक बनाया जा रहा है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद इन सड़कों को नए सिरे से तैयार कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभाग धंसी सड़क के आसपास तत्काल सुरक्षा इंतजाम करे और जल्द स्थायी मरम्मत कराए, ताकि आवागमन सुचारु रहे और किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed