फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After sealing it twice, VDA has now lodged an FIR

Varanasi News: दो बार सील करने के बाद अब वीडीए ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 30 Apr 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
After sealing it twice, VDA has now lodged an FIR
हुकुलगंज सिकरौल क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध भवन में दुर्घटना के संबंध में वीडीए ने अपना पक्ष जारी किया। वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के अनुसार, इस भवन को दो बार सील किया गया था। अवर अभियंता संजय तिवारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रामेश्वर तिवारी की ओर से ऑनलाइन तीन तलों का आवासीय नक्शा स्वीकृत कराया गया था। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेटबैक कवर करते हुए आरसीसी पिलर का निर्माण किया गया। इस पर नोटिस जारी कर एक मई 2025 को सील कर थाने की अभिरक्षा में दिया गया था। इस निर्माण कार्य को रोके व सील किए जाने के बाद भी चोरी-छिपे तथा रुक-रुक कर रात में निर्माण कार्य किया जा रहा था। स्थानीय प्रवर्तन टीम की ओर से रोकने के लिए लोकहित में फिर से 12 मार्च को दोबारा सील कर स्थानीय थाने को लिखित सूचना भेजी गई थी। वीडीए सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से इस अवैध निर्माणकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed