फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After Remedicivir, Oxygen now also threatens essential goods

रेमेडिसीवीर, आक्सीजन के बाद अब जरूरी सामानों का भी संकट

Fri, 16 Apr 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
After Remedicivir, Oxygen now also threatens essential goods
वाराणसी। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अब संसाधनों की कमी का संकट शुरू हो गया है। इसमे रेमेडिसीवीर इंजेक्शन, आक्सीजन की किल्लत के बाद अब कोविड-19 में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए ग्लव्स और दवाइयों की की कमी भी सामने आने लगी है। जल्दी ही यह सभी दवाइयां और संसाधन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिले तो मरीजों के इलाज में भी संकट खड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन से दवाइयों की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। 15 दिन में भी 13 हजार नए मरीज मिल चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या भी 10 हजार के पार पहुंच गई हैं। जैसे-जैसे मरीज बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे अब कोविड हास्पिटल भी बढ़ाए जा रहे हैं। मरीजो की बढ़ती संख्या और अस्पताल की संख्या बढ़ने के बाद इलाज में कहीं न कहीं और संसाधनों का भी संकट खड़ा हो रहा है। हालत ये है कि जरूरी सामानों में ग्लव्स, मास्क, सैनिटाइजर और सर्जिकल कैप आदि की भी कमी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में अभी सभी कोविड हास्पिटल में पर्याप्त संसाधन हैं। रेमेडिसीवीर, आक्सीजन का संकट तो दूर हो गया है, बाकी सभी जरूरी सामानों की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसको लेकर सामानों का स्टॉक अपने पास रिजर्व रखा जा रहा है। - डॉ. एनपी सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मांगे ये सामान
आइवरमेक्टिन 2 लाख गोली
एजिथ्रोमाइसिन 2 लाख गोली
सैनिटाइजर 100 एमएल 1 लाख
सैनिटाइजर 500 एमएल 20 हजार
सैनिटाइजर 5 लीटर 2000 पीस
स्ट्रेडलाइज्ड ग्लव्स 1 लाख
नाइटाइड ग्लव्स 1 लाख
फेस शील्ड 50 हजार
पल्स आक्सीमीटर 2500
पीपीई किट 1500
मास्क ट्रिपल लेयर 2 लाख
मास्क एन95 1 लाख
टेबलेट सिट्रीजिन 2 लाख
डाकसी साइक्लीन 1 लाख
रेमेडिसीवीर 2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed