फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After protests examinations Tlin

विरोध के बाद परीक्षाएं टलीं

Sun, 01 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 17 मई से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं छात्रों के विरोध के बाद टाल दी गई हंै। अब ये परीक्षाएं सात जून के बाद कराई जाएंगी। शनिवार को भी प्रशासनिक भवन के समक्ष धरने पर बैठे छात्रों को सहायक कुलसचिव ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन



विद्यापीठ प्रशासन ने सत्र नियमित करने के उद्देश्य से 17 मई से 30 मई तक सेमेस्टर परीक्षाएं कराने का फैसला लिया था। इस पर विवि प्रशासन पर जल्दीबाजी का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष आयूषी श्रीमाली के नेतृत्व में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन पर धरना दिया, था। शनिवार को भी छात्र धरने पर बैठ परीक्ष्‍ााएं टालने की मांग करने लगे। शाम चार बजे छात्रसंघ भवन से निकलकर विद्यार्थी प्रशासनिक भवन पहुंचे और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे बाद कुलपति के आदेश पर सहायक कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र नाथ सिंह ने सात जून के बाद परीक्षाएं कराने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा की समय-सारिणी बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed