फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After learning self-defense techniques, the students said, now they will not be afraid

Varanasi News: आत्मरक्षा के गुर सीख छात्राएं बोलीं, अब डरेंगी नहीं

Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
After learning self-defense techniques, the students said, now they will not be afraid
जौनपुर। बाबू उदरेज सिंह पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तीकरण के चलाए जा रहे अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख बोलीं- अब डरेंगी नहीं बल्कि हिम्मत से लड़ेंगी।
राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मास्टर प्रवीण मिश्रा ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया कहा कि अपराजिता मुहिम से कॉलेज की छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। छात्राओं को आत्मरक्षा की विशेष स्पेशल ट्रेनिंग दिया गया। छात्रा शालिनी सिंह, सोनम सेठ, नीतू यादव, अर्चना, सोनी और कविता यादव ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रशिक्षण में उन्हें जो कुछ भी बताया गया है उस पर अमल कर आत्मरक्षा करेंगी। कॉलेज की प्रधानाचार्य डा. स्वप्निल सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान से छात्राओं में आत्म विश्वास बढ़ेगा। छात्राएं अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी। ऐसे आयोजन सभी स्कूलों और कॉलेजों में किया जाना चाहिए। ताइक्वांडो के मैनेजर मनोज मिश्रा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed