MGKVP: 42 दिन बाद 40 हजार विद्यार्थी देंगे सम-सेमेस्टर की परीक्षाएं, पांच जिलों के 120 कॉलेजों में बने केंद्र
Varanasi News: परीक्षा विभाग ने सभी प्राचार्यों को समय से ऑनलाइन-ऑफलाइन एक्स्ट्रा क्लास चलाकर कोर्स पूरा करवाने को कहा है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी प्राचार्यों को एक पत्र भेजकर अप्रैल में परीक्षा के आयोजन होने, इससे पहले कोर्स पूरा कराने की जानकारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और इससे जुड़े वाराणसी समेत पांच जिलों के 120 कालेजों में 42 दिन बाद यूजी, पीजी के विद्यार्थियों की सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 16 अप्रैल से शुरू होने वाली इस परीक्षा में करीब 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय में पिछले साल हुए दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से सत्र नियमितीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा था। इसमें समय से परीक्षा कार्यक्रम जारी करवाकर परीक्षा कराने और परिणाम जारी करने का आह्वान किया था।
ऑनलाइन-ऑफलाइन अतिरिक्त कक्षाएं लाने की तैयारी
विश्वविद्यालय में इस समय विषम सेमेस्टर की परीक्षा अंतिम चरण में चल रही है। इस बीच सम सेमेस्टर(द्वितीय, चतुर्थ, छठां, अष्टम और दशम सेमेस्टर) परीक्षा करवाने की तिथि भी तय की जा चुकी है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा का कहना है कि 16 अप्रैल से वाराणसी के साथ ही भदोही, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर जिले के कॉलेजों में परीक्षा कराई जाएगी। सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए यूजी, पीजी के कोर्स पूरे कराना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चुनौती बनी है। इसमें पीजी के अधिकांश विषयों के कोर्स पूरे हो चुके हैं, यूजी का कोर्स पूरा कराया जा रहा है।