फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After 41 years, the hockey player of Kashi got the Arjuna Award

41 वर्ष बाद काशी के हॉकी खिलाड़ी को मिला अर्जुन अवार्ड

Sun, 14 Nov 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
After 41 years, the hockey player of Kashi got the Arjuna Award
ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य काशी के ललित उपाध्याय को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड दिया गया। अर्जुन अवार्ड लेने के बाद ललित ने फोन पर बताया कि यह सब बाबा विश्वनाथ की कृपा से हुआ है। मैं जब भी निराश होता था, तब उनका दर्शन करता था। उसके बाद मुझमें नई ऊर्जा का संचार होता था। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से मैंने विश्व कप, ओलंपिक व एशियाड में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ललित बनारस के दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया है। 41 साल पहले हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को अर्जुन अवार्ड दिया गया था। ललित ने बताया कि सरकार जिस तरह से खेलों पर ध्यान दे रही है। उसको देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भारतीय हर खेल में सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपने माता-पिता और कोच परमानंद मिश्रा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, सबने हर उस कदम पर मेरा साथ दिया, जब मुझे उनके मार्गदर्शन की बहुत जरूरत थी।
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों के लिए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। जब आप मैदान में अपना खून पसीना बहाऐंगे तभी आप का खेल चमकेगा। अपने मन में छोटी सी जगह से आने का दबाव कभी महसूस न करें। बनारस के लोगों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने जिस तरह से मुझे प्यार और सम्मान दिया है, मैं उसे जीवन भर याद रखुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed