फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Afraid of being asked for extortion, the doctor appealed for security on the Chief Minister's portal.

Varanasi News: रंगदारी मांगे जाने से भयभीत डॉक्टर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 19 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Afraid of being asked for extortion, the doctor appealed for security on the Chief Minister's portal.

विज्ञापन

रोहनिया। अवलेशपुर स्थित निजी अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति को चिट्ठी भेज कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। 25 नवंबर तक रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के दूसरे दिन शनिवार को भी मुकदमा दर्ज न होने और सुरक्षा न मिलने पर डॉ. सुरेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कहा कि पुलिस आयुक्त से मिल कर वह अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने रोहनिया थानाध्यक्ष को प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।


डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति के अनुसार उन्होंने अपने पूर्व एंबुलेंस चालक रोहतास के चिनारी क्षेत्र के उर्दा गांव निवासी विकास तिवारी के खिलाफ बीते सात नवंबर को रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विकास उन्हें लगातार धमका रहा था और पैसा देने के लिए कह रहा था। उसी ने धमकी भरा पत्र भेज कर उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है और प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस वजह से वह अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। उधर, इस संबंध में रोहनिया थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस पते से डॉक्टर के पास चिट्ठी आई थी और जो बैंक अकाउंट नंबर पैसा जमा करने के लिए भेजा गया था, वह दोनों जांच में फर्जी निकले हैं। प्रकरण की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed