फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Afan's goal helped Dalims win their second consecutive match.

Varanasi News: आफान के गोल से डालिम्स ने जीता लगातार दूसरा मैच

Fri, 12 Dec 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Afan's goal helped Dalims win their second consecutive match.
अंतर स्कूली फुटबॉल लीग में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। अंडर-16 आयुवर्ग के मुकाबले में आफान ने लगातार दूसरे मैच में गोल कर डालिम्स को 1-0 से जीत दिलाई। इंटर काशी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में डालिम्स चौबेपुर और क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

पहले हाफ के पांचवे मिनट में ही डालिम्स सनबीम के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी आफान ने लेफ्ट साइड के डी एरिया से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। क्रिमसन स्कूल के खिलाड़ियों ने दो मौके बनाए लेकिन बॉल गोलपोस्ट तक नहीं पहुंच सकी। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। अंत में डालिम्स ने मैच 1-0 से जीत लिया। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल के ईशान (स्टाॅपर) को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, अंडर-18 आयु वर्ग में डालिम्स सनबीम चौबेपुर की टीम ने नाबाम तागीया के दो गोल से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। खिलाड़ियों को क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई और लक्ष्मण अवाॅर्डी मुश्ताक अली ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैच के रेफरी की भूमिका मंजीत और लाइनमैन की भूमिका कृष और निलेश ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed