फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे से लौटा विमान, रातभर भूख-प्यास से बेहाल यात्री, जमकर काटा हंगामा

Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Aeroplane return from runway in varanasi airport
बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार की रात शारजाह के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। खराबी का पता लगने के बाद विमान को एप्रन में बुला लिया गया और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल में रोक दिया गया।  यात्री भूखे-प्यासे रातभर एयरपोर्ट पर बैठे रहे। गुस्साए यात्रियों ने मंगलवार सुबह तक जमकर हंगामा किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Aeroplane return from runway in varanasi airport
varanasi airport - फोटो : amar ujala


विमान न जाने से परेशान यात्रियों ने अव्यवस्था पर हंगामा किया। मंगलवार की सुबह एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया। विमान अपने निर्धारित समय से 24 घंटे बाद लगभग 5:05 बजे उड़ान भर सका। मंगलवार के यात्रियों के लिए दूसरा विमान मंगवाया गया। खराबी दूर होने में लगभग 19 घंटे लग गए। इसके बाद विमान ने शारजाह के लिए उड़ान भरी। 

 
Aeroplane return from runway in varanasi airport
Air India
शारजाह से वाराणसी आने वाला विमान सोमवार को अपने निर्धारित समय से 6 घंटे विलंब से रात 11.05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद विमान आईएक्स 183 को शारजाह जाने के लिए तैयार किया गया और 185 यात्रियोें को सवार कर रनवे तक लाया गया। वहां अचानक पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aeroplane return from runway in varanasi airport

विमान को तत्काल एप्रन में लाने का निर्देश दिया गया। यात्रियों केा विमान से उतारकर टर्मिनल भवन पर बैठाया गया। देर रात के चलते टर्मिनल भवन की अधिकतर दुकानें बंद हो गई थीं, जिससे यात्रियों को खाने की कोई वस्तु नहीं मिली। भूख से तड़पते यात्रियों ने रात में जमकर हंगामा किया। किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed