फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   AE suspended in case of accident in flyover construction in Varanasi

वाराणसी फ्लाईओवर: शटरिंग गिरने के मामले में बड़ी कार्रवाई, सहायक अभियंता निलंबित

Sun, 13 Oct 2019 01:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Oct 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
AE suspended in case of accident in flyover construction in Varanasi
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पल की शटरिंग गिरी । - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में फ्लाईओवर निर्माण में लापरवाही के चलते हादसा होने पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता जेएस तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। निगम के एमडी पीके कटियार ने बताया कि वाराणसी में निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर के डेक की कंक्रीटिंग का काम करते समय 11 अक्तूबर को शटरिंग की कैंची गिर गई थी।

विज्ञापन


इस घटना को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काफी गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार शटरिंग की देखरेख में घोर लापरवाही बरती गई। प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर सहायक अभियंता जेएस तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शटरिंग का काम कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को ढलाई के दौरान निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से एयरफोर्स के जवान समेत तीन लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार शाम पौने चार बजे कैंट तिराहे (श्रीकृष्ण धर्मशाला के सामने) पर हुए हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल जवान कुलदीप राय (निवासी जमानिया, गाजीपुर) को कबीरचौरा अस्पताल और फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। कुलदीप का पैर टूट गया है। बाकी दोनों घायल सारनाथ के मनोज और भदोही के समरजीत उपचार करवाकर घर चले गए। घटना से कुछ देर पहले ही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत इसी रास्ते से गुजरे थे।

परियोजना प्रबंधक एके सिंह के मुताबिक बोल्ट टूटने के चलते शटरिंग पर कंक्रीट का लोड बढ़ा और वह भरभराकर गिर पड़ा। ट्रैफिक न रोकने के संबंध में बताया कि मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक रोकना संभव नहीं था, वैसे जहां काम होता है, वहां ट्रैफिक रोक दिया जाता है। सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक एके श्रीवास्तव ने बताया कि घायल का इलाज सेतु निगम करवाएगा।

 

निगम के एमडी पीके कटियार ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है, जिससे 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। टीम में गोरखपुर के परियोजना प्रबंधक दीपक गोविल और प्रयागराज के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह हैं। इनके अलावा कमिश्नर और डीएम ने भी अलग दो-दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। हादसे के बाद एडीएम सिटी विनय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। भाजपा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मौके से ही मुख्यमंत्री कार्यालय को हादसे की जानकारी दी। विधायक ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed