फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates Strike in Varanasi: Advocates' anger over the announcement of ending the strike, vandalism

Varanasi News: हड़ताल खत्म करने की घोषणा पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा, तोड़फोड़

Thu, 07 Mar 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Advocates Strike in Varanasi: Advocates' anger over the announcement of ending the strike, vandalism
शहर के 22 मोहल्लों की जमीन सहित अन्य दस्तावेज का पंजीयन रामनगर में होने के शासनादेश के विरोध में चल रही हड़ताल खत्म करने की घोषणा पर बुधवार को अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। गुस्साए अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यालय में पदाधिकारियों के नाम की पट्टिका उखाड़कर फेंक दी। आरोप लगाया कि बिना शासनादेश वापस हुए हड़ताल खत्म करना धोखा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को भी हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन

27 फरवरी को जारी अधिसूचना के बाद वकीलों ने रजिस्ट्री ठप कर हड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार रात में स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर रामनगर के साथ ही सदर में रजिस्ट्री कराने का विकल्प दिया। प्रतिनिधिमंडल ने इस प्रस्ताव को आमसभा में पास कराकर हड़ताल पर निर्णय की बात कही। इसी क्रम में बुधवार को पदाधिकारियों ने हड़ताल खत्म करने का प्रस्ताव दिया तो अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला लगा दिया। बुधवार को भी कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष को पहनाई माला, कुर्सी पर बिठाया

अधिवक्ताओं ने बताया कि हमारी मांगें नहीं मानी गई हैं, शासनादेश भी वापस नहीं लिया गया। ऐसे में हड़ताल कैसे खत्म हो सकती है। गुस्से में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महामंत्री के नाम की पट्टिका तोड़कर बाहर फेंक दी। साथ ही एक मीटिंग कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष को माला पहनाकर, कुर्सी पर आसीन कर दिया। कचहरी परिसर में पूरे दिन गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed